हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sharad Purnima 2026: आज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय और खीर का महत्व

Sharad Purnima 2026: आज 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को शरद पूर्णिमा है. शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर बनाने और इसको आसमान के नीचे चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है.

विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा की रोशनी के नीचे रखनी चाहिए. (Photo Credit - AI)

Sharad Purnima 2026 Today: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. आश्विन पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज दोपहर को 11 बजकर 55 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर होगा. पूर्णिमा तिथि की पूजा के लिए चंद्रोदय का महत्व होता है. ऐसे में पूर्णिमा तिथि का चंद्रोदय आज शाम को होगा. इसी कारण शरद पूर्णिमा आज मनाई जा रही है.

शरद पूर्णिमा पर खीर

शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर बनाने की परंपरा है. पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा की रोशनी में आकाश के नीचे खीर रखकर खाने की परंपरा है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा के दिन आसमान से अमृत की वर्षा होती है. हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है. पौराणिक मान्यताों के कारण ही शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा निभाई जाती है. आपको आज पूर्णिमा पर खीर जरूर बनानी चाहिए.

ये भी पढ़ें – Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, दिल्ली में चंद्रोदय आज शाम को 5 बजे होगा. हालांकि, अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय के समय में अंतर हो सकता है. शाम को चंद्रोदय के बाद आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है. सामान्य तौर पर आस चंद्रोदय के बाद कभी भी खीर को आसमान के नीचे रख सकते हैं. रात्रि 8 बजे से लेकर 11 बजे तक आप चंद्रमा के नीचे खीर का प्रसाद रखने की परंपरा को निभा सकते हैं.

ध्यान रहे, कि खीर को आसमान के नीचे रखने पर इसे धूल-मिट्टी और मच्छर-कीड़ों से बचाने के लिए जालीदार ढक्कन से ढक दें. रात को निशिता मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें. इसके साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं. इसके बाद आप खीर को प्रसाद के रूप में खा सकते हैं. बता दें कि, शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है. आप शरद पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola