Sharad Purnima 2026 Upay: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन को कोजागरी पूजा के नाम से भी जानते हैं. यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. शरद पूर्णिमा का पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा. शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूजा की रात को कई उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन खीर बनाने का खास महत्व है. शरद पूर्णिमा की रात किन उपायों को करने से आर्थिक तौर पर समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं.
खीर का उपाय
शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का खास धार्मिक महत्व है. शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा की रोशनी में रखें. आप चांदी या मिट्टी के बर्तन में खीर को आसमान के नीचे रख सकते हैं. इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. ऐसा माना जाता है, शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा होती है.
चंद्र देव को अर्घ्य
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा का विधान है. चंद्र देव को अर्घ्य देने और पूजा करने से आपको सकारात्मक प्रभाव मिलेंगे. आप शरद पूर्णिमा की रात चंद्रोदय के बाद चांदी या तांबे का लोटा लें. इसमें शुद्ध जल, कच्चा दूध, अक्षत और सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें.
ये भी पढ़ें – Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
कौड़ियों का उपाय
पैसों की कमी को दूर करने और आर्थिक लाभ के लिए आप कौड़ियों वाला उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आप शरद पूर्णिमा की रात को 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने रख दें. इसके बाद उनके ऊपर हल्दी से तिलक करें. रात भर के लिए इन्हें मां लक्ष्मी के समक्ष रखा रहने दें. इसके बाद सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें.
तुलसी पूजा का उपाय
आपको शरद पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे से जुड़े उपाय को करना चाहिए. इसके लिए आप शाम को सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. तुलसी के पौधे की 7 या 11 बार परिक्रमा करें.
पान के पत्ते का उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पान का पत्ता मां लक्ष्मी को अति प्रिय माना जाता है. पान के पत्ते के ऊपर सुपारी और लौंग रखकर आप मां लक्ष्मी को अर्पित करें. ऐसा करने से धन-संपत्ति के रास्ते खुलेंगे. आप इन सभी उपायों को सच्ची श्रद्धा भाव के साथ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
2 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
18 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
21 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines