Sharad Purnima 2025: आज शरद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 उपाय, घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी

Sharad Purnima 2025: आज 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है. शरद पूर्णिमा पर आप तुलसी से जुड़े उपाय कर सकते हैं. इन्हें करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी.

Sharad Purnima 2025

Credit- News24 Graphics

Sharad Purnima 2025 Tulsi Ke Upay: आज आश्विन महीने की पूर्णिमा पर शरद पूर्णिमा का पर्व है. शरद पूर्णिमा के दिन कोजागरी पूजा भी की जाती है. इस दिन को मां लक्ष्मी का प्रकट दिवस माना जाता है. शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर बनाने का महत्व होता है. इसके साथ ही तुलसी से जुड़े कई उपाय करना शुभ होता है. आप आज शरद पूर्णिमा पर तुलसी से जुड़े इन उपायों को करके सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य में बढ़ोतरी कर सकते हैं. चलिए आपको आज किए जाने वाले तुलसी से जुड़े इन उपायों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

आज शरद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े उपाय

दीपक जलाएं

विज्ञापन

आपको आज तुलसी के पास घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए. दीपक जलाना शुभ माना जाता है. तुलसी के नीचे दीपक जलाने से घर में बरकत आती है. इसके साथ ही नकारात्मकता दूर होती है.

तुलसी की परिक्रमा

विज्ञापन

तुलसी के नीचे दीपक जलाने के साथ ही आपको तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए. आपको तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए. इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी. आप परिक्रमा के साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

तुलसी के पास बैठकर ध्यान लगाएं

शरद पूर्णिमा की रात को आपको तुलसी के पौधे के पास बैठकर ध्यान लगाना चाहिए. मानसिक शांति के लिए बहुत ही जरूरी है. आज चांद की रोशनी में तुलसी के पौधे के पास एकाग्रता से बैठें.

विज्ञापन

तुलसी के पास रखें सिक्का

तुलसी के पौधे के नीचे आप आज शरद पूर्णिमा की रात को चांदी या ताबें का सिक्का रखें. रात को इस सिक्के को तुलसी के नीचे रखा रहने दें और इसके बाद इसे तिजोरी में या अपने पर्स में रख लें. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

विज्ञापन

तुलसी के पास मंत्र-साधना

आज शरद पूर्णिमा की रात को तुलसी के पास बैठकर आपको “ॐ श्रीं ह्रीं क्रीं लक्ष्मी माता” मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का आप 108 बार जाप करें. इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ