Sharad Purnima 2025: आज है शरद पूर्णिमा, 10 घंटे तक रहेगा भद्रा का साया; जानें चांद की रोशनी में खीर रखने का समय

Sharad Purnima Bhadra Kaal: आज शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया लग रहा है ऐसे में पूजा शुभ मुहूर्त और चांद की रोशनी में खीर रखने के समय भद्रा काल का ध्यान रखें. भद्रा काल को आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है.

Sharad Purnima 2025

Credit- News24 Graphics

Sharad Purnima 2025: आज 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है. शरद पूर्णिमा पर भक्त खीर बनाते हैं और इसे चांद की रोशनी में खुले आसमान के नीचे रखते हैं. शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है. मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है. इस बार शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया लग रहा है. ऐसे में पूजा और खीर रखने के लिए इसका खास ध्यान रखें.

विज्ञापन

भद्रा का साया

आज पूर्णिमा तिथि की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगी जिसका समापन कल 7 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लेकर रात को 10 बजकर 53 मिनट तक भद्रा का साया है. भद्रा काल को आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है. भद्रा काल में शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है. आपको इस दौरान खीर को चांद की रोशनी में नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

चांद की रोशनी में खीर रखने का समय

भद्रा काल आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लेकर रात को 10 बजकर 53 मिनट तक लग रहा है. यानी आप आज रात 10 बजकर 53 मिनट पर भद्रा काल के समाप्त होने के बाद खीर आसमान के नीचे चांद की रोशनी में रख सकते हैं. आप इस खीर को छलनी से ढककर रातभर के लिए चांद की रोशनी में रखा रहने दें. इसके बाद अगले दिन खीर का मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ