Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! राशि अनुसार करें ये उपाय

Sharad Purnima 2024: 12 पूर्णिमा में से धन की देवी माता लक्ष्मी और चंद्र देव को समर्पित शरद पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार अचूक उपाय करने से प्रत्येक साधक को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे।

Sharad Purnima 2024

शरद पूर्णिमा के अचूक उपाय

Sharad Purnima 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार 16 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्र देव अमृत की वर्षा करते हैं। साथ ही धन की देवी माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने के लिए आती हैं। ऐसे में इस दिन राशि अनुसार कुछ अचूक उपायों को करने से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं 12 राशियों के प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें शरद पूर्णिमा के दिन करने से 12 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि

शरद पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक यदि 7 से 11 कन्याओं को खीर का प्रसाद देते हैं, तो उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इसके अलावा लव लाइफ में आ रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन गरीबों को दही और गाय के घी का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा। साथ ही धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं भी समाप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शरद पूर्णिमा के दिन गरीबों को दूध और चावल का दान करने से व्यापार में फायदा हो सकता है। इसके अलावा धन लाभ होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

कर्क राशि

जिन लोगों का मन हर समय बेचैन रहता है, वो शरद पूर्णिमा के दिन गरीबों को मिश्री वाले दूध का दान करें। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही खराब स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

जिन लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, वो शरद पूर्णिमा के दिन किसी भी मंदिर में गुड़ का दान करें। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूती होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर जरूर दें। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन

तुला राशि

शरद पूर्णिमा के दिन तुला राशि के जातक गरीबों को दूध, चावल और घी का दान जरूर करें। इससे आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

लाल रंग की वस्तुओं का दान करने से वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस शुभ दिन चने की दाल का दान जरूर करें। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोग यदि शरद पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में चावल को बहाते हैं, तो इससे उनके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा पुरानी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शरद पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि के लोग यदि जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हैं, तो इससे उनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा धन लाभ होने की भी संभावना बढ़ जाएगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोग यदि शरद पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाते हैं, तो इससे उन्हें देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति, धन-धान्य और खुशहाली का वास होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ