Venus Transit 2024: शुक्र के राशि परिवर्तन से 7 नवंबर तक 5 राशियों की मौज; जमकर बरसेगा पैसा!

Venus Transit 2024: सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 13 अक्टूबर, 2024 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में गोचर करेंगे। इससे 5 राशियों की मौज होने वाली है। आइए जानते हैं, वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं?

Venus-Transit-2024-October-Rashifal

Venus Transit 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपना राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से मौसम, प्रकृति, देश-दुनिया सहित सभी राशियों के जातकों की जिंदगी में असर होता है। दशहरा पूजा के अगले दिन यानी 13 अक्टूबर, 2024 शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस तारीख को शुक्रदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में बेहद शुभ ग्रह माना गया है और वे सुख, धन, वैभव, प्रेम, आकर्षण, भोग-विलास आदि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्रदेव के वृश्चिक राशि में गोचर करने से जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर होता है। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को इससे काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक बनेंगे। आय के नए स्रोत खुलने से आमदनी में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार और उद्योग-धंधों में लाभ होगा, उत्पादन बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में संबंधों में मजबूती आएगी, विवाह के योग बनेंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर से कन्या राशि के जातकों की जीवन पर अनुकूल असर होने के योग हैं। इस गोचर के दौरान आप अधिक ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप अधिक रचनात्मक और नवीन विचारों से भरपूर महसूस करेंगे। इसका असर करियर, नौकरी, व्यापार, रिश्ते-नाते सहित जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक शुक्र गोचर से बेहद लाभान्वित होंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी और वे दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। आप तेजी से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ