Kaalchakra: आज से 12 राशियों की धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गुडलक बढ़ाने के उपाय

Kaalchakra News24 Today: दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपायों के बारे में बताया गया है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं राशि अनुसार गुडलक बढ़ाने के अचूक उपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

जानें कैसे बढ़ेगा गुडलक...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो। इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करता है, लेकिन कई बार कुछ लोगों को तमाम प्रयास करने के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में वो अपने भाग्य को कोसने लगते हैं। यदि आप भी ऐसी परिस्थिति में फंसे हैं, तो ऐसे में आप ज्योतिष शास्त्र में बताए गए अचूक उपायों का सहारा ले सकते हैं। शास्त्रों में जीवन की हर एक परेशानी के समाधान के बारे में बताया गया है। यहां तक कि गुडलक बढ़ाने के प्रभावशाली उपायों का भी उल्लेख है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय 12 राशियों के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आप अपने गुडलक को मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को यदि अपना गुडलक बढ़ाना है, तो इसके लिए वो महिलाओं का अपमान न करें। यदि आप महिलाओं का सम्मान करेंगे, तो आपको जीवन में जल्द ही बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है। इसके अलावा किस्मत को प्रबल करने के लिए इस राशि के जातकों को मिर्च के सेवन से बचना चाहिए।

वृषभ राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपको अपने हर कार्य में गुडलक का साथ मिले, तो इसके लिए किसी साधु और संत का अनादर न करें। इसके अलावा अपने भाई से लड़ाई न करें। यदि आपका रिश्ता आपके भाई से अच्छा नहीं होगा, तो आपको जीवन में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को यदि किस्मत का साथ पाना है, तो इसके लिए उन्हें पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इसी के साथ छोटी कन्याओं का ध्यान रखें। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जल्द ही पापों से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को जीवन में यदि अपार धन कमाना है, तो इसके लिए क्रोध और जल्दबाजी से बचें। अन्यथा आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगा। इसके अलावा अपनी मां, छोटी बहन और दोस्तों का ध्यान रखना भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

इस राशि के लोग यदि जरूरत से ज्यादा अभिमान और घमंड में रहेंगे, तो इन्हें जीवन में कभी भी ऊंचा मुकाम हासिल नहीं होगा। इसके अलावा दूसरों के पीठ पीछे उनकी बुराई करना भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को यदि जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है, तो इसके लिए पेड़-पौधे, बुआ, विधवा और छोटे भाई-बहनों को कष्ट न पंहुचाएं। इसके अलावा विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को यदि जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना है, तो इसके लिए अपने दोस्तों को कभी भी धोखा न दें। अपने घर में सदा साफ-सफाई रखें। इसके अलावा सूर्यास्त के समय लंबे समय तक सूरज को न देखें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अपने नीचे काम करने वाले लोगों का यदि वृश्चिक राशि के जातक सम्मान करेंगे, तो इससे उनका भाग्य प्रबल होगा। इसके अलावा किसी असहाय या बुजुर्ग व्यक्ति का मजाक उड़ाना भारी पड़ सकता है। हालांकि हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

जो भी आपसे प्यार करते हैं, उनका अपमान न करें। इसके अलावा उनको अनदेखा करना भी आपको भारी पड़ सकता है। यदि आपको अपना गुडलक बढ़ाना है, तो इसके लिए रोजाना शिव मंदिर जाएं और वहां जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोग यदि किस्मत का साथ पाना चाहते हैं, तो हमेशा साफ कपड़े पहनें। इसके अलावा नीले रंग की गणेश प्रतिमा को घर में स्थापित करना भी शुभ रहेगा। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

कुंभ राशि

जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, उन्हें सुबह उठकर सबसे पहले घर की सफाई करनी चाहिए। उसके बाद ही खाना खाना सही रहेगा। इसके अलावा घर में कभी भी लकड़ी का वो सामान न रखें, जो बेकार हो। उन्हें तुरंत घर से निकाल दें।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को यदि अपने भाग्य को मजबूत करना है, तो इसके लिए ज्यादा पकी या गली हुई फल-सब्जियां अपने घर में न रखें। ताजा भोजन ही खाएं। बासी खाना खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार को भगवान शिव के मंदिर में पूजा-पाठ करना भी शुभ रहेगा।

गुडलक बढ़ाने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ