Shaniwar Ke Upay: शनिदेव को समर्पित शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने और शनि दोष से मुक्ति के लिए उपाय कर सकते हैं. कुंडली में शनि देव शुभ स्थिति में हो तो इंसान को हर सुख-सुविधा मिलती है लेकिन अगर शनि अशुभ स्थिति में हैं तो इससे जीवन परेशानियों से घिरा रहता है. आप शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार की शाम को इन खास उपायों को कर सकते हैं. सरसों के तेल से जुड़े इन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी और शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या प्रभाव में कमी आएगी.
शनिवार की शाम करें सरसों के तेल से जुड़े उपाय
पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक
शनिवार के दिन शाम के समय आपको सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए. शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है. आप दीपक जलाते समय अपना मुंह उत्तर दिशा में रखें. दीपक जलाने के बाद सीधा घर आ जाएं. आपको दीपक जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये 3 खास उपाय, फिर कभी नहीं होगी परेशानी
घर के मुख्य द्वार पर सरसों का तेल लगाएं
आप सरसों के तेल का दीपक जलाने के अलावा भी उपाय कर सकते हैं. शनिवार के दिन आप सरसों के तेल को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं. आप हल्का सा तेल मुख्य द्वार पर लगाएं इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. इससे शनि दोष दूर होता है.
सरसों के तेल का दान करना होता है शुभ
शनिवार के दिन आप शाम को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर इसे दान करें. आप सरसों का तेल किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर सकते हैं. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है. शनिवार के दिन आप शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
5 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
6 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
9 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines