Shani Gochar: 2025 में इन 3 राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, इन्हें मिलेगा छुटकारा

Shani Gochar 2025: शनि गोचर से साल 2025 में कुछ राशियों से साढ़ेसाती और ढैय्या समाप्त होने वाली है तो कुछ राशियों पर इसकी शुरुआत होने वाली है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Shani Gochar 2025 sade sati dhaiya

शनि साढ़े साती ढैय्या 2025

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्मफलदाता शनि ग्रह किसी भी राशि में करीब ढाई साल के लिए विराजमान रहते हैं। इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य से छठा ग्रह और गुरु ग्रह के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि, राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिस कारण साल 2025 कुछ राशियों के लिए बहुत खास तो कुछ राशि के लिए संकट लेकर आने वाला रहेगा। साल 2025 में शनि गोचर से कुछ राशियों को साढेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी तो 3 राशियों पर शनि की साढेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर 2025 में साढेसाती और ढैय्या शुरू होगी?

विज्ञापन

 2025 में कब करेंगे शनि गोचर?

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि गोचर से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो कुछ राशियों पर इसका असर खत्म हो जाता है। 29 मार्च 2025 को स्वराशि कुंभ से शनि ग्रह निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिससे 3 राशियों पर शनि की साढेसाती और ढैय्या शुरू होगी।

विज्ञापन

इन 3 राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती

साल 2025 में शनि गोचर से मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। मीन राशि पर दूसरे चरण की साढ़ेसाती होगी। जबकि, कुंभ राशि पर तीसरे और अंतिम चरण पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। जबकि, मकर राशि के लिए साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

इन राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैया 

शनि देव के मीन राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के ढैया समाप्त हो जाएगा। जबकि, धनु राशि, कर्क राशि और सिंह राशि पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगा।

कितने साल तक चलती है शनि की साढ़ेसाती?

शनि की साढ़ेसाती 07.05 साल तक चलती है। इसे तीन चरणों में बांटा गया है जो ढाई-ढाई के होते हैं। कहा जाता है कि किसी भी राशि पर जीवन में दो बार साढ़ेसाती लगती है। ऐसे में उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना और तेल का दीपक जलाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल को दूध में मिलाकर अभिषेक करने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ