---विज्ञापन---

Religion angle-right

Shani Trayodashi 2025: शिव-शनिदेव की प्राप्त होगी विशेष कृपा, शनि त्रयोदशी पर करें इन चीजों का दान

वर्ष 2025 में 24 मई, वार शनिवार को शनि त्रयोदशी मनाई जाएगी, जिस दिन शिव जी और शनिदेव की पूजा की जाती है। पूजा के अलावा इस दिन दान करना भी शुभ रहता है। चलिए जानते हैं शनि त्रयोदशी पर मेष से लेकर मीन राशिवालों को किन-किन चीजों के दान से लाभ हो सकता है।

ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पूजा-पाठ के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ पूजा और दान करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आती है, जिस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के जिन जब-जब शनिवार पड़ता है तो तब शनि प्रदोष व्रत रखा जाता है। वहीं जब ज्येष्ठ माह में शनिवार के दिन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ती है तो शनि त्रयोदशी नामक व्रत रखा जाता है।

शनि त्रयोदशी के दिन शिव और शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही दान देने से पुण्य मिलता है। चलिए जानते हैं शनि त्रयोदशी पर राशि अनुसार किस जातक के लिए कौन-सी चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

शिव और शनिदेव को खुश करने के लिए इस शुभ दिन मेष राशि के जातक गरीबों को लाल रंग के कपड़ों का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा।

वृषभ राशि

शनि त्रयोदशी पर वृषभ राशि के जातकों के लिए दही का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलने के साथ-साथ शिव जी और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

देवताओं को प्रसन्न करने के लिए इस शुभ दिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय से आपकी अधूरी इच्छाएं जरूर पूरी होंगी।

कर्क राशि

गरीबों को खाना खिलाना शनि त्रयोदशी पर कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 6 जुलाई को गुरु के नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य, जानें किन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य?

सिंह राशि

यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो शनि त्रयोदशी पर लाल मिर्च का दान करें। इससे आपको नजर दोष से मुक्ति मिलेगी और इच्छाएं भी जल्द पूरी हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

शनि त्रयोदशी पर कन्या राशि के लोगों के लिए धन का दान करना उत्तम रहेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

तुला राशि

सफेद रंग के कपड़ों का दान करना तुला राशि के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसलिए शनि त्रयोदशी पर शिव जी और शनिदेव की पूजा करने के बाद दान जरूर करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

शनि त्रयोदशी पर गरीबों को पानी पिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। जबकि पापों से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि

श्याम मंदिर में बांसुरी का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। इस उपाय से आपके अटके काम जल्द पूरे होंगे।

---विज्ञापन---

मकर राशि

यदि आपको बार-बार नजर लगती है तो शनि त्रयोदशी पर काले कंबल का दान करें। इससे आपको नजर दोष से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

शनि त्रयोदशी पर सरसों के तेल का दान करना कुंभ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और अटके काम भी धीरे-धीरे पूरे होते चले जाएंगे।

---विज्ञापन---

मीन राशि

देवताओं को खुश करने के लिए मीन राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर पीले रंग के कपड़ों का दान करें। साथ ही लोगों की धन से सहायता करें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: दूसरा बड़ा मंगल पर आज चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, चंद्र ने किया कुंभ राशि में गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 20, 2025 09:34 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola