---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: दूसरा बड़ा मंगल पर आज चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, चंद्र ने किया कुंभ राशि में गोचर

आज 20 मई 2025 को दूसरा बड़ा मंगल है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहता है। ज्योतिष दृष्टि से भी आज का दिन बेहद खास है क्योंकि सुबह-सुबह चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। चलिए जानते हैं आज दूसरा बड़ा मंगल पर चंद्र की बदली चाल से किन तीन राशिवालों को लाभ होने के योग हैं।

ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है, जिस दिन भगवान हनुमान की पूजा करना शुभ रहता है। मान्यता है कि जिन लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है, उनके ऊपर भय, क्रोध, लालच और नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 20 मई 2025 को दूसरा बड़ा मंगल है। साथ ही चंद्र का गोचर हुआ है।

---विज्ञापन---

आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर चंद्र देव ने मकर में से निकलकर कुंभ राशि में गोचर किया है। करीब दो दिन तक चंद्र देव कुंभ राशि में ही रहेंगे। आइए जानते हैं इस बार दूसरा बड़ा मंगल का पर्व किन-किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। राशिफल के साथ-साथ आपको प्रत्येक राशि के उपाय और लकी रंग के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष को हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। उम्मीद है कि आज मेष राशिवालों को चंद्र के साथ-साथ हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। युवाओं की माता से बोलचाल बंद है तो बातचीत एक बार फिर शुरू हो जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए किसी दोस्त के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। दुकानदारों को पुराने निवेश से लाभ होगा, जिसके बाद वो कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। इसके अलावा सेहत में भी गिरावट आने की संभावना नहीं है।

  • उपाय- शाम के समय हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • लकी रंग- लाल

ये भी पढ़ें- Video: 18 अक्टूबर से पहले इस राशि के लोगों को मिल सकती है कर्ज से मुक्ति, गुरु की रहेगी असीम कृपा

---विज्ञापन---

सिंह राशि

दूसरा बड़ा मंगल का पर्व सिंह राशिवालों के लिए बढ़िया रहने वाला है। कोई आपके पैसे वापस नहीं कर रहा है तो आज उनसे बात करें। अटका हुआ धन मिल जाएगा। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, वो अपने साथी के साथ खुशी के पल साझा करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और अपने रिश्ते को लेकर आप सजग होंगे। उम्रदराज जातक बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे और उनकी सेहत में भी सुधार होगा।

  • उपाय- गरीबों को किसी मिठाई का दान करें।
  • लकी रंग- नारंगी

कुंभ राशि

चंद्र का ये गोचर कुंभ में हुआ है और ये राशि हनुमान जी की भी प्रिय राशियों में से एक है। इसलिए आज का दिन कुंभ राशिवालों के लिए हर दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में यदि आपका किसी कलीग से मन-मुटाव चल रहा है तो वो सुलझ जाएगा। कारोबारियों को विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। छात्र दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे, जिसके कारण दिन यादगार रहेगा।

---विज्ञापन---
  • उपाय- राम जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • लकी रंग- पीला

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 6 जुलाई को गुरु के नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य, जानें किन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 20, 2025 09:06 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola