Shani Signs: शनिदेव के इन 7 संकेत से जानें खत्म होने वाला है कठिन समय, शुरू होगा सफलता का दौर

Shani Signs: शनिदेव न्याय के देवता हैं, जो कर्मों का फल देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कुछ छोटे संकेत भी देते हैं, जो जीवन में सुख और सफलता आने का संदेश होते हैं? आइए जानते हैं कि इन शुभ संकेतों को कैसे पहचान सकते हैं और इससे कौन-से लाभ होते हैं?

Shani-signs

Shani Signs: हिन्दू धर्म शनि को न्याय का देवता माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यही वह ग्रह हैं जो व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल सही समय पर देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि कभी-कभी शनि कुछ छोटे-छोटे संकेत देते हैं, जो यह बताते हैं कि आपके जीवन में सुख और सफलता का दौर आने वाला है. अगर आप इन संकेतों को पहचान लें तो मुश्किल समय जल्दी खत्म हो सकता है. आइए जानते हैं, शनिदेव के ये संकेत क्या हैं, जो अच्छे दिन आने की इशारा करते हैं?

विज्ञापन

घोड़े की नाल: घर में लाती है खुशहाली

शनिवार को रास्ते में घोड़े की नाल मिलना बहुत शुभ माना जाता है. इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं प्रवेश करती. इसे पुरानी परंपरा में भी भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है.

विज्ञापन

कौआ: देता है शुभ समाचार का संदेश

यदि शनिवार को कौआ घर के बाहर पानी पीते हुए दिखाई दे तो इसे अच्छा संकेत मानें. इसका मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई खुशखबरी आने वाली है. आप अपने दैनिक कार्यों में उत्साह और विश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं.

काला कुत्ता: सहृदयता से बढ़ता है भाग्य

शनिवार की सुबह काला कुत्ता दिखाई देना भी शुभ होता है. यदि आप इसे रोटी या खाने की सामग्री दें तो आपका भाग्य मजबूत होता है. यह कर्म और दान की शक्ति को दर्शाता है.’

विज्ञापन

काली गाय: मिलती है कार्यों में सफलता

रास्ते में काली गाय का दिखना भी शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि जिस कार्य में आप लगे हैं, उसमें सफलता मिलने वाली है. इसे एक प्राकृतिक संकेत मानकर आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

पीपल का पेड़: दिन की शुभता का प्रतीक

शनिवार को घर से बाहर निकलते ही यदि पीपल का पेड़ नजर आए तो समझ लें आपका दिन खुशियों से भरा होगा. यह पेड़ स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

झाड़ू लगाता व्यक्ति: घर में आती है खुशहाली

सफाई करता हुआ व्यक्ति या झाड़ू लगाता इंसान दिखना भी शुभ माना जाता है. यह संकेत है कि आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आने वाली है.

विज्ञापन

निर्धन व्यक्ति: दान से बढ़ता है भाग्य

शनिवार को कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति आपके पास आए तो उसे सहायता से इनकार न करें, उसे कुछ देकर मदद जरूर करें. ऐसा करने से आपके अच्छे कर्मों का फल जल्दी मिलेगा और भाग्य मजबूत होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ