Pradosh Vrat: पंचांग के अनुसार, आज शनिवार 24 मई, 2025 को शनि प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, खासकर शनि दोष निवारण और समस्याओं का समाधान कर जीवन में स्थिरता पाने हेतु। यह व्रत त्रयोदशी तिथि को पड़ता है और शनिवार को आने पर यह ‘शनि प्रदोष व्रत’ कहलाता है। जब यह प्रदोष व्रत किसी माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में शनिवार को पड़ता है, तो और भी खास माना जाता है।
हर माह की प्रदोष तिथि भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना को समर्पित है। वहीं, शनि प्रदोष व्रत के दिन महादेव शिव के साथ शनिदेव और हनुमान जी की पूजा और उपासना की जाती है। मान्यता है कि ऐसे संयोग वाले दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में बाधाएँ दूर होती हैं, धन की प्राप्ति होती है और किस्मत का साथ मिलने लगता है। यहां 5 अनूठे, उपयोगी और अचूक उपाय दिए गए हैं, जिसे विशेष रूप से शनि प्रदोष व्रत के दिन करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं और बिगड़ी किस्मत भी संवर जाती है?
ये भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: कहीं आपकी रसोई में चूल्हा गलत दिशा में तो नही है? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
शनि प्रदोष व्रत के अचूक उपाय
कुत्ते को खिलाएं रोटी
शाम को एक रोटी बनाकर उसमें सरसों का तेल लगाएं और उसे किसी काले कुत्ते को खिलाएं। यह उपाय विशेष रूप से शनि के अशुभ प्रभाव, जैसे कि कोर्ट केस, शत्रु बाधा और नौकरी में रुकावट के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है बल्कि जीवन में स्थिरता भी लाता है।
सात अनाज का दान
लाल किताब अनुसार, शाम के समय सात अनाज– गेहूं, चना, ज्वार, मूंग, उड़द, मसूर और चावल मिलाकर किसी गरीब, वृद्ध या ब्राह्मण को दान करें। यह उपाय विशेष रूप से कर्ज से मुक्ति, स्वास्थ्य में सुधार और व्यावसायिक या नौकरी में स्थायित्व के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है।
बहते जल में काले तिल का प्रवाह
8 बजे के बाद या रात्रि में 100 ग्राम काले तिल लेकर उन्हें किसी बहते जल स्रोत जैसे नदी, नाले या जलधारा में प्रवाहित करें। यह उपाय राहु-शनि दोष, नकारात्मक ऊर्जा और जीवन में लगातार मिल रही असफलताओं से राहत देने में सहायता करता है। यह मानसिक शांति और आत्मबल भी बढ़ाता है।
सरसों का तेल का छाया दान
लाल किताब के अनुसार, रात 8 से 9 बजे के बीच एक लोहे के कटोरे में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर यह तेल किसी गरीब व्यक्ति या शिव मंदिर में दान कर दें। यह उपाय विशेष रूप से शनि साढ़ेसाती, ढैया और कुंडली में बैठे शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए कारगर है।
काले तिल और वस्त्र का दान
शनि प्रदोष व्रत के दिन किसी भी समय किसी जरूरतमंद को काले तिल, काला वस्त्र, लोहे की वस्तु और सरसों का तेल दान करें। यदि संभव हो तो किसी अंधे, विकलांग या वृद्ध व्यक्ति को भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायक होता है। यह उपाय न केवल धन संबंधी रुकावटें दूर करता है, बल्कि व्यापार, करियर और आर्थिक स्थिति में तेजी से उन्नति का मार्ग भी खोलता है।
ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines