Children Born on Shani Jayanti: प्राचीन काल में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर भगवान शनि का जन्म हुआ था, जिसके बाद से हर साल इस तिथि पर शनि जयंती यानी शनि जन्मोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हो गई. देश के कई राज्यों में शनि जयंती को शनिश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. शनि देव को कर्म, न्याय, परीक्षा, बीमारी और धैर्य आदि का दाता माना गया है, जो व्यक्ति को अनुशासन में रहने की सीख देते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन बच्चों का भाग्य कैसा होता है, जो शनि जयंती के दिन पैदा होते हैं? यदि नहीं, तो चलिए जानें शनि जयंती पर पैदा हुए बच्चे कितने भाग्यशाली होते हैं. साथ ही उनके स्वभाव, करियर, हेल्थ, लव लाइफ और लकी चार्ट आदि के बारे में आपको पता चलेगा.
शनि जयंती पर जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन जन्मे बच्चे मेहनती, ईमानदार, गंभीर, न्यायप्रिय और अनुशासित होते हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. हालांकि, कामयाबी इन्हें रातों-रात नहीं मिलती है, बल्कि उसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है. आमतौर पर इन्हें उम्र 30 के बाद सफलता मिलनी शुरू होती है.
शनि जयंती पर जन्मे बच्चों की हेल्थ कैसी रहती है?
जिन बच्चों का जन्म शनि जयंती के दिन होता है, संघर्ष के समय उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है. लेकिन एक समय के बाद इन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं. साथ ही नींद कम आती है और मानसिक स्थिति प्रभावित रहती है.
शनि जयंती पर जन्मे बच्चों की लव लाइफ कैसी रहती है?
आमतौर पर इन्हें जीवन में बहुत जल्दी सच्चा प्यार नहीं मिलता है. लेकिन जब भी इनके जीवन में प्यार का आगमन होता है तो वो रिश्ता लंबे समय तक चलता है. ये अपने पार्टनर के प्रति गंभीर और समर्पित होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन जन्मे बच्चों की अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक होती है.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
लकी चार्ट
- रंग- नीला और काला
- अंक- 8
- दिन- शनिवार
- उपाय- काले रंग की चीजों का दान करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines