Shani Jayanti 2026: शनिदेव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला माना जाता है. शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय के देवता के रूप में पूजते हैं. अब ज्येष्ठ महीने में अमावस्या के दिन शनि जयंती का पर्व है. शनि जयंती 16 मई 2026, दिन शनिवार को मनाई जाएगी. शनि जयंती के मौके पर शनिदेव और सूर्यदेव के रिश्ते और उनके बीच शत्रुता के संबंध के बारे में जानते हैं. सूर्य शनि के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बाद भी वह शत्रु माने जाते हैं. इसको लेकर एक पौराणिक मान्यता है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
सूर्यदेव हैं शनि के पिता
कर्मफलदाता और दंडाधिकारी के पिता सूर्यदेव माने जाते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव का विवाह शिल्पी विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा से हुआ था. एक बार संज्ञा अपनी परछाई छाया को सूर्यदेव की सेवा में छोड़कर तपस्या के लिए चली गई थीं. तब सूर्यदेव और छाया के मिलन से शनिदेव का जन्म हुआ. इस प्रकार शनिदेव के पिता सूर्यदेव माने जाते हैं. इन दोनों के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बाद भी शत्रुता क्यों है चलिए जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Shani Dev Janam Katha: कैसे हुआ था शनिदेव का जन्म? जानिए इनके माता-पिता और भाई-बहन का नाम, पढ़ें शनि जन्म कथा
शनि-सूर्य के बीच शत्रुता का भाव
पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब शनिदेव का जन्म हुआ तो उनके अंदर छाया के गुण थे. सूर्यदेव को संदेह हुआ कि, शनि उनके पुत्र नहीं हैं. सूर्यदेव ने छाया को अपमानित करते हुए कहा कि, यह मेरा पुत्र नहीं है. इसपर शनिदेव नाराज हो गए. शनिदेव ने क्रोध में सूर्य को देखा और वह काले पड़ गए.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: चाणक्य की इन 5 बातों से आप भी बन सकते हैं बॉस, सफलता खुद आएगी पास
सूर्यदेव परेशान होकर शिव जी के पास पहुंचें. भगवान शिव ने उन्हें गलती का अहसास कराया और श्राप मुक्त किया. सूर्यदेवव को अपना तेज वापस मिल गया. हालांकि, इस घटना के बाद से सूर्य और शनि के बीच संबंध खराब हो गए. यह संबंध खराब होने के बाद से ही सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बाद भी शत्रुता है.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines