Shakun Shastra: अक्सर जब हम रास्ते पर चलते हैं, तो हमें सड़क पर कई तरह की चीजें पड़ी मिलती हैं, जैसे नींबू, मिर्ची, दीया या सिक्के। प्राचीन भारत से चली आ रही शुभ-अशुभ संकेतों के विज्ञान यानी ‘शकुन शास्त्र’ के अनुसार कुछ चीजें वास्तव में नकारात्मक ऊर्जा या तंत्र-मंत्र से जुड़ी हो सकती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि सड़क पर पड़ी हर वस्तु अशुभ ही हो। शकुन शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं, जिन्हें अगर आप रास्ते में देखें या पाएं, तो वह शुभ संकेत बन सकती हैं। ये चीजें आने वाले समय में धन, सुख और सफलता का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही 7 चीजों के बारे में जिनका सड़क पर दिखना या मिलना आपके भाग्य को चमका सकता है।
सड़क पर पड़ा सिक्का या नोट
अगर आपको चलते-चलते रास्ते में कोई सिक्का या नोट पड़ा मिले, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, इसका मतलब है कि निकट भविष्य में आपको धन लाभ हो सकता है या रुके हुए काम बनने लगेंगे। अगर आप चाहें, तो इस पैसे का उपयोग किसी जरूरतमंद की मदद करने में करें, इससे और भी पुण्य मिलेगा।
अन्न और अनाज की बालियां
रास्ते पर गेहूं, चावल या कोई भी अनाज या अनाज की बालियां दिखे तो इसे हल्के में न लें। शकुन शास्त्र के अनुसार, यह घर में अन्न-समृद्धि और शांति का संकेत है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में अब आर्थिक स्थिरता आने वाली है। आप चाहे तो उस अनाज को पक्षियों को खिला सकते हैं।
फूल और फल
अगर सड़क पर आपको कोई ताजा फूल या फल पड़ा मिले, तो यह एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। यह दर्शाता है कि आपके जीवन में नई खुशियां और अवसर आने वाले हैं। विशेष रूप से अगर वह फूल पूजा में इस्तेमाल हुआ हो, तो यह और भी शुभ माना जाता है।
सफेद कौड़ी और गोमती चक्र
रास्ते में सफेद कौड़ी या गोमती चक्र मिलना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह लक्ष्मी और विष्णु जी का प्रतीक होता है और यह संकेत देता है कि धन और सौभाग्य आपके द्वार पर दस्तक दे सकता है। इसे घर के पूजा स्थान में रखें।
मोर पंख
मोर पंख को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। यह भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है। अगर आपको रास्ते में कहीं मोर पंख पड़ा मिल जाए, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में सौभाग्य और सफलता दस्तक देने वाली है। आप इस पंख को अपने घर के मंदिर में भी रख सकते हैं।
पूजा में उपयोग की गई वस्तुएं
कई बार रास्ते में दीपक, फूलमाला या हवन की बची हुई सामग्री दिखती है। यदि ये साफ और पवित्र अवस्था में हों, तो यह दर्शाता है कि ईश्वर की कृपा आपके ऊपर है। ऐसी चीजों का अपमान न करें, बल्कि सम्मानपूर्वक हटाएं या किसी उपयुक्त स्थान पर रखें।
पीपल और तुलसी का पत्ता
अगर आपको चलते समय तुलसी या पीपल का पत्ता मिले, तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। तुलसी शुद्धता का और पीपल पवित्रता व ईश्वर की उपस्थिति का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि दिव्य शक्तियां आपके साथ हैं।
इस बात का भी रखें ध्यान
यदि सड़क पर आपको कोई भी वस्तु मिलती है, तो उसका अपमान न करने से बचें। यदि संभव हो तो उसे किसी जरूरतमंद को दें या प्राकृतिक रूप से उपयोग करें, जैसे पक्षियों को अन्न खिलाना। अपनी सोच को पॉजिटिव रखें और इन संकेतों को सकारात्मक सोच के साथ देखें और फिर उचित उपाय करें।
ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: नींद में दिखने वाले ये 7 संकेत, जिंदगी में मचा सकते हैं उथल-पुथल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
32 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines