मिथुन संक्रांति पर करें 5 उपाय, होगी आरोग्य और धन-दौलत में वृद्धि, सूर्य समेत बनी रहेगी पितरों-ग्रहों की कृपा

Mithun Sankranti 2024: 15 जून, 2024 को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन संक्रांति के दिन विशेष पूजा-उपासना और उपायों को करने सभी देवों, ग्रहों और पितरों की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं, मिथुन संक्रांति पर किए जाने वाले 5 खास उपाय।

Mithun-Sankranti-2024

मिथुन संक्रांति 2024

Mithun Sankranti 2024: नवग्रहों के स्वामी भगवान सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। 15 जून, 2024 को मिथुन संक्रांति है। इस दिन सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन संक्रांति को ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ माना गया है। इस संक्रांति के दिन पूजा-पाठ और विशेष उपायों से स्वास्थ्य समेत धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है। सूर्य सहित सभी देवी-देवताओं, ग्रहों और पितरों की कृपा दृष्टि बनी रहती है। व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करता है।

मिथुन संक्रांति पर करें ये उपाय

सूर्य अर्घ्य देकर दान करें

मिथुन संक्रांति के दिन उगते हुए सूर्य को जल का अर्घ्य दें। इस दिन सफेद वस्त्र का दान करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है। धन में वृद्धि के लिए पीले वस्त्रों का दान करने से लाभ होता है। जरुरतमंदो और गरीबों को अनाज और गुड़ का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

सिलबट्टे की पूजा करें

मिथुन संक्रांति के दिन सिलबट्टे की पूजा करने का विधान धर्मग्रंथों में बताया गया है। सिलबट्टे को दूध और पानी से स्नान करवाएं। रोली से पांच बार टीका लगाएं और प्रणाम करें। मान्यता है कि इससे ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं और देवी अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती हैं।

पोड़ा पीठा अर्पित करें

पितृ दोष से मुक्ति के लिए मिथुन संक्रांति के दिन अपने पूर्वजों और पितरों को चावल, चना, नारियल और गुड़ से बने मीठे व्यंजन पोड़ा पीठा का भोग लगाएं। जाने-अनजाने हुए अपनी हर भूल के लिए पितरों से क्षमा मांगे और आशीर्वाद बनाए रखने की विनती करें।

विष्णु पूजन करें

संक्रांति के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। जीवन में सुख-शांति कायम रहे, इसके लिए मिथुन संक्रांति के दिन ‘ॐ नमो नारायणाय’ (Om Namo Narayanaya) मंत्र का विधिवत जाप करें।

बुध की पूजा करें

व्यापार और रोजगार में सफलता और वृद्धि के लिए मिथुन संक्रांति के दिन बुध की पूजा करें। बता दें, मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी वस्तुओं का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ