Shakun Shastra: शुभ और अशुभ, ये जीवन के दो पहलू हैं. कई बार व्यक्ति के साथ बार-बार कुछ अशुभ घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में सोचकर वो परेशान होता रहता है. लेकिन ये जरूरी नहीं है कि उन अशुभ घटनाओं का संबंध नकारात्मकता से ही हो. शकुन शास्त्र में बताया गया है कि कुछ अशुभ घटनाएं भी शुभ संकेत देती हैं. ये घटनाएं आपके साथ तब घटती हैं, जब आपके जीवन में कोई सकरात्मक बदलाव आने वाला होता है.
आज यहां पर हम आपको शकुन शास्त्र में बताई गई उन्हीं घटनाओं के बारे में बताएंगे, जो आपको अशुभ लग सकती हैं, लेकिन असल में होती नहीं हैं.
कांच का टूटना
अक्सर लोग कांच का टूटना एक अशुभ घटना मानते हैं, लेकिन शकुन शास्त्र में इसे एक शुभ संकेत माना गया है. ये दर्शाता है कि आपके साथ कोई बड़ी अशुभ घटना घटने वाली थी, जो कि टल गई है.
जूते-चप्पल का टूटना
शकुन शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल का अचानक टूटना अशुभ नहीं होता है. ये एक शुभ संकेत है, जो दर्शाता है कि कोई बहुत बड़ी मुसीबत टल गई है. अब आगे का रास्ता आपके लिए आसान होगा.
हाथ से खाना गिरना
कई बार अचानक हाथ से खाना गिर जाता है, जो कि अशुभ नहीं है. ये अन्न, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्या, खुशहाली और सफलता का शुभ संकेत है.
दूध का गिरना
अचानक हाथ से दूध का गिरना शुभ होता है. ये संकेत है कि आपके जीवन में कोई बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है. यहां तक कि पैसों की कमी से भी आपको मुक्ति मिल सकती है.
बिल्ली का रास्ता काटना
शकुन शास्त्र में बताया गया है कि जब दाएं से बाएं की ओर बिल्ली रास्ता काटती है तो वो शुभ होता है. ये संकेत है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वो सफल होगा. साथ ही दिनभर आपका मूड अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.