हाल के वर्षों में घर में सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने और जीवन से तनाव को दूर करने के लिए फेंगशुई आइटम को घर लाने का चलन बढ़ा है। वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई आइटम भी घर में सकरात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार होते हैं। मान्यता है कि फेंगशुई के उपयोग से स्वास्थ्य, धन, रिश्ते, करियर और लाइफस्टाइल में सुधार हो सकता है।
गुडलक लाने वाले 7 फेंगशुई आइटम
क्रिस्टल बॉल
क्रिस्टल बॉल एक बहुत प्रभावकारी फेंगशुई आइटम है, जिसके बारे में मान्यता है यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और मन को शांति प्रदान करता है। आप इसे अपने घर में किसी भी स्थान पर रख सकते हैं। बस ध्यान ये रखना है कि इस पर सीधी धूप नहीं पड़नी चाहिए।
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा यानी हँसते हुए बुद्ध को फेंगशुई में खुशहाली, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार के पास या धन क्षेत्र में रख सकते हैं।
तीन टांगों वाला गोल्डन टॉड
तीन टांगों वाला गोल्डन टॉड धन और समृद्धि का एक और लोकप्रिय फेंगशुई प्रतीक है। मान्यता है कि यह न के केवल धन को आकर्षित करता है, बल्कि उसे कायम भी रखता है। लोग इसे लाल कपड़े पर रखकर धन क्षेत्र में रखते हैं।
फेंगशुई फव्वारा
बहते हुए पानी को फेंगशुई में धन और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। यह फेंगशुई उपाय घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक नायाब तरीका है।
विंड चाइम्स
फेंगशुई गुडलक आइटम में विंड चाइम्स एक सबसे पॉपुलर आइटम है, जो अक्सर घर के दरवाजे के पास लगा होता है। कहते हैं, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
बांस का पौधा
फेंगशुई में बांस का पौधा भी सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। कहते हैं, यह जितनी तेजी से बढ़ता है जीवन में उतनी तेजी से सफलता लाता है। इसे घर के किसी भी स्थान पर रख सकते हैं, लेकिन इसे सीधी धूप से दूर रखना चाहिए।
ड्रैगन
चाइनीज वास्तु यानी फेंगशुई में ड्रैगन शक्ति और सफलता का प्रतीक है। इसे लिविंग रूम या स्टडी रूम में रखने से लाभ होता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: लिविंग रूम के लिए अपनाएं 7 वास्तु टिप्स, चमक जाएगी किस्मत, बरसेगा धन
ये भी पढ़ें: Gangajal Rules: घर में गंगाजल रखने के 5 नियम, वरना हो सकता है अपशकुन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
13 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
14 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
17 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
18 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
19 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines