Sawan Somwar 2026: आज है सावन का तीसरा सोमवार, एक साथ बन रहे कई शुभ योग, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

Sawan Somwar 2026: सावन महीने में सोमवार के दिन का बेहद खास महत्व होता है. सावन का तीसरा सोमवार आज 17 अगस्त को है. सावन के तीसरे सोमवार पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

SAWAN.jpg_e67466

Photo Credit- AI

Sawan Somwar 2026: सावन का महीना और सोमवार का दिन दोनों ही महादेव की पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना जाता है. सावन सोमवार के दिन व्रत करने और महादेव की पूजा का विधान है. सावन महीने में इस बार चार सोमवार है. आज 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है. सावन महीने के तीसरे सोमवार पर कई शुभ योग बन रहे हैं. इन सभी योग के बनने से महादेव की पूजा का महत्व और अधिक बढ़ गया है.

विज्ञापन

सावन सोमवार पर शुभ संयोग

सावन सोमवार के दिन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. ऐसे में नाग पंचमी का दिन है. सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी के साथ ही सिंह संक्रांति है. सूर्य ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश करने से त्रिग्रही योग बनेगा. इसके साथ ही स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा, रवि योग बन रहा है. इसके साथ ही हंसराज योग और बुधादित्य योग एक्टिव रहेगा. इस प्रकार सावन का तीसरा सोमवार कई शुभ संयोग में पड़ रहा है.

विज्ञापन

सावन सोमवार शुभ मुहूर्त (Sawan Somwar Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:24 ए एम से 05:08 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:36 पी एम से 03:29 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:59 पी एम से 07:20 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:59 पी एम से 08:04 पी एम
अमृत काल – 10:16 पी एम से 11:57 पी एम
निशिता मुहूर्त – 12:03 ए एम से 12:47 ए एम, 18 अगस्त

विज्ञापन

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)

सावन सोमवार के दिन सुुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद शिव जी का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें. सुबह शिवालय जाकर शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं. शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें. आप शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. पूरे दिन व्रत करें और शाम को फलाहार करें. इस दिन नाग पंचमी भी है. ऐसे में सुबह के समय नाग पंचमी की पूजा अवश्य करें. आप चांदी के नाग या नाग देवता की तस्वीर की पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ