Sawan Shivratri Jalabhishek Time 2026: सावन शिवरात्रि पर कब चढ़ेगा कांवड़ का जल? जलाभिषेक के दौरान कांवड़िए इन नियमों का रखें ध्यान

Sawan Shivratri Jalabhishek Time 2026: सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा का जल चढ़ाया जाता है. कांवड़ यात्रा के जल के समय को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइये कांवड़ यात्रा के जलाभिषेक के मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

SHIV JI.jpg

Photo Credit- AI

Sawan Shivratri Jalabhishek Time 2026: सावन शिवरात्रि के लिए सावन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त की सुबह 4 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 अगस्त की रात को 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. सावन शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026 मंगलवार को मनाया जाएगा. इसी दिन कांवड़ यात्रा का जल है. 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 48 मिनट से भद्रा आरंभ हो रही है, जिसका समापन दोपहर को 3 बजकर 22 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

कब चढ़ेगा कांवड़ का जल?

भद्रा काल को शुभ और मांगलिक कार्य के लिए वर्जित माना जाता है. ऐसे में शिव भक्तों के बीच जल चढ़ाने के मुहूर्त को लेकर अटकलें चल रही हैं. हालांकि, भद्रा काल में शिव जी की पूजा कर सकते हैं और इसके साथ ही शिवलिंग पर जल चढ़ाया जा सकता है. ऐसे में कांवड़ का जल भद्रा काल के दौरान शुभ मुहूर्त में चढ़ा सकते हैं. ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, विजय मुहूर्त और निशिता मुहूर्त में कांवड़ का जल चढ़ा सकते हैं. शिवरात्रि पर 11 अगस्त को तिथि आरंभ होने के बाद शिवलिंग पर पूरे दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

सावन शिवरात्रि पर चार प्रहर मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर – 07:04 पी एम से 09:45 पी एम
रात्रि द्वितीय प्रहर – 09:45 पी एम से 12:26 ए एम, अगस्त 12
रात्रि तृतीय प्रहर – 12:26 ए एम से 03:07 ए एम, अगस्त 12
रात्रि चतुर्थ प्रहर – 03:07 ए एम से 05:49 ए एम, अगस्त 12

विज्ञापन

शिवरात्रि पर इन चार प्रहर मुहूर्त में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकते हैं. दोपहर को 3 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 25 मिनट तक शुभ चौघड़िया में जलाभिषेक कर सकते हैं. लाभ चौघड़िया रात को 8 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक जल चढ़ा सकते हैं. प्रदोष काल का समय शाम को 6 बजकर 4 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इन मुहूर्त में जलाभिषेक कर सकते हैं.

जलाभिषेक के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान

कांवड़ियों को कांवड़ का जल शिवलिंग पर चढ़ाने से पहले अच्छे से स्नान कर लेना चाहिए. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर ओम नमः शिवाय और बम-बम भोले के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करने के दौरान उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़े हो जाए. इसके बाद जलाधारी के दाईं ओर गणेश जी और बाईं और कार्तिकेय जी इसके बाद मध्य भाग में जल चढ़ाएं. फिर धीरे-धीरे पतली धार करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें. जल चढ़ाने के दौरान मंदिर में भीड़ होने पर अक्सर लोगों का विवाद हो जाता है. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. किसी से विवाद या झगड़ा करने से बचें. लाइन में लगकर दर्शन के लिए जाएं और आराम से महादेव का ध्यान करते हुए जलाभिषेक करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ