Sawan Shivratri 2026 Today: आज 11 अगस्त को सावन माह की शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. सावन शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. आज सावन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. आज सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ का जल भी है.
चारों तरफ भक्तिमय माहौल
सावन शिवरात्रि के अवसर पर देशभर में चारों तरफ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है. मंदिरों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. आज दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से लग गई है. आज सावन शिवरात्रि के पवित्र अवसर पर गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की.
बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़
झारखंड राज्य के देवघर जिले में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम है. बाबा बैद्यनाथ धाम में आज सावन शिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है. ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ धाम में कांवड़ यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई है.
ये भी पढ़ें – Sawan Shivratri 2026: आज सावन शिवरात्रि पर कब करें जलाभिषेक? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल
देशभर में सावन शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है. आज सुबह उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. महादेव की पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आज शिवरात्रि पर मोरादाबाद के कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. हरिद्वार में शिवभक्त गंगा स्नान के लिए हर की पौड़ी पर एकत्र हुए.
ये भी पढ़ें – Sawan Shivratri Rashifal: सावन शिवरात्रि पर बन रहे चार दुर्लभ राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को देंगे अपार लाभ
आज सावन शिवरात्रि पर सुबह से जलाभिषेक का मुहूर्त शुरू हो गया है. शिवभक्त और कांवड़िएं अपने घरों के नजदीक के शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines