हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan Shivratri 2026: इस साल सावन की शिवरात्रि कब है? जानें तिथि और चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

2026 Me Sawan Shivratri Kab Hai Date And Time: सावन की शिवरात्रि को शास्त्रों में काफी महत्वपूर्ण तिथि माना गया है, जिस दिन शिव जी की पूजा, शिवलिंग पर जल अर्पित करना और व्रत रखना शुभ होता है. चलिए अब जानें इस साल सावन की शिवरात्रि कब है और इस दिन चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Sawan Shivratri 2026 Date And Time: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है, जिसके प्रत्येक दिन भक्तजन व्रत व पूजा-पाठ करते हैं. हालांकि, जो लोग पूरे सावन उपासना नहीं कर पाते हैं, वो सावन शिवरात्रि पर देवों के देव महादेव की पूजा जरूर करते हैं. साथ ही कांवड़ में लाए गए पवित्र गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. मान्यता है कि सावन की शिवरात्रि पर शिव जी की पूजा और शिवलिंग पर जल अर्पित करने से जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं.

चलिए अब जानें साल 2026 में सावन की शिवरात्रि कब है. साथ ही इस दिन के चार प्रहर की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में आपको पता चलेगा.

2026 में सावन की शिवरात्रि कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन की शिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार सावन की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 11 अगस्त 2026 की सुबह 4 बजकर 54 मिनट से हो रहा है, जो कि अगले दिन 12 अगस्त 2026 की सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में 11 अगस्त 2026, वार मंगलवार को सावन की शिवरात्रि मनाना शुभ रहेगा. इस दिन शिव जी की पूजा का निशिता काल सुबह 12 बजकर 5 मिनट से लेकर सुबह 12 बजकर 48 मिनट तक है. बता दें कि इस साल 30 जुलाई 2026, वार गुरुवार से लेकर 28 अगस्त 2026 तक सावन चलेंगे.

विज्ञापन

सावन शिवरात्रि के चार प्रहर का समय क्या है?

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय- शाम 07:04 से रात 09:45
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय- रात 09:45 से सुबह 12:26
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय- सुबह 12:26 से सुबह 03:07 (12 अगस्त 2026)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय- सुबह 03:07 से सुबह 05:48 (12 अगस्त 2026)

ये भी पढ़ें- Mahabharat Facts: श्रीकृष्ण के चक्रव्यूह में फंसकर हारे थे महाभारत के ये 3 योद्धा, जानें कौन कैसे फंसे?

सावन शिवरात्रि का व्रत कितने बजे खोलें?

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 12 अगस्त 2026 को करना शुभ रहेगा. इस दिन सुबह 05:48 मिनट के बाद आप सावन शिवरात्रि का व्रत खोल (पारण) सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: इस साल कब शुरू होगा सावन, आज ही जानें शिवलिंग पर उल्टा या सीधा कैसा बेलपत्र चढ़ाएं?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola