News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sawan Shivratri 2025: शिव भक्तों के लिए सावन माह का जितना महत्व है, उतनी ही खास आस्था लोगों की शिवरात्रि से जुड़ी है। साल में एक बार महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। जबकि 11 बार मासिक शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए प्रत्येक माह की इस तिथि पर मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। वहीं जब मासिक शिवरात्रि सावन माह में पड़ती है तो उसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। आज 23 जुलाई 2025 को मासिक शिवरात्रि है, जिसे सावन शिवरात्रि और सावन की शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
सावन की शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही देवी पार्वती और शिवलिंग पर विभिन्न पूजा सामग्री अर्पित की जाती है। इसके अलावा कई लोग अपने खुशहाल जीवन की कामना के लिए व्रत भी रखते हैं। वैसे तो सावन शिवरात्रि के पूरे दिन शिव जी की पूजा कर सकते हैं। लेकिन चार प्रहरों के मुहूर्त में शिव पूजा का खास महत्व है।


ये भी पढ़ें- Kaalchakra: रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां हैं शुभ-अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

सावन शिवरात्रि का व्रत तो आज 23 जुलाई को रखा जाएगा, लेकिन उपवास का पारण कल यानी 24 जुलाई 2025 को होगा। कल प्रात: काल 05 बजकर 38 मिनट के बाद किसी भी वक्त सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन शिवरात्रि पर मंगल का गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।