News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Rashifal 23 July 2025: सावन को प्यार का भी महीना कहा जाता है। जो भी भक्त सच्चे मन से इस महीने में शिव जी की पूजा करता है, उसकी लव लाइफ में प्यार बरकरार रहता है। हालांकि जो लोग पूरे सावन पूजा-पाठ नहीं कर पाते हैं, वो सावन शिवरात्रि पर भोलेबाबा की उपासना जरूर करते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि है। इस दिन सुबह 02 बजकर 29 मिनट तक सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ हो रहा है।
साथ ही बुधवार को आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, व्याघात योग, हर्षण योग, विष्टि करण, शकुनि करण और चतुष्पद करण का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा सुबह 08 बजकर 50 मिनट पर मंगल का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा। चलिए अब जानते हैं 23 जुलाई 2025, वार बुधवार के प्रेम राशिफल के बारे में।
विवाहित मेष राशिवालों की लव लाइफ में मुश्किल पल आएंगे, जिस दौरान साथी पर विश्वास रखें। अन्यथा छोटी बातें रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं। सिंगल लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है, जिसे पक्का करना शिवरात्रि के दिन शुभ नहीं रहेगा।
सिंगल लोगों को अपने उपवास का फल मिलेगा और शादी का रिश्ता आएगा। विवाहित वृषभ राशिवालों के प्रेम जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें तुरंत सुलझाना ही अच्छा रहेगा।
जो लोग अविवाहित हैं लेकिन लंबे वक्त से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, वो अपने साथी से शादी की बात कर सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए सावन शिवरात्रि का दिन प्यार और रोमांस के मामले में अच्छा रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
मंगल देव की विशेष कृपा से सिंगल जातकों को सावन शिवरात्रि के दिन अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। जबकि विवाहित जातकों के घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ तो संबंध ठीक रहेंगे, लेकिन पड़ोसियों से झगड़ा होने का योग है।
जो लोग पहले से ही किसी के साथ रिश्ते में बंध चुके हैं, उनका लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। जबकि विवाहित जातक घर पर भाई-बहनों के साथ वक्त बिताएंगे।
अविवाहित जातकों के लिए सावन शिवरात्रि के दिन शादी का रिश्ता आ सकता है। विवाहित जातक अपने शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। खासकर जीवनसाथी से बात करते समय वाणी पर संयम रखें। अन्यथा आपका अपने साथी से झगड़ा जरूर होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां हैं शुभ-अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
अगर आप अविवाहित हैं लेकिन किसी को पसंद करते हैं तो उस व्यक्ति को अपनी भावनाओं के बारे में बताने का सही वक्त आ गया है। सावन शिवरात्रि का दिन शादीशुदा जोड़ों के लिए मिलाजुला रहेगा।
विवाहित जातक अपने रिश्ते की स्थिति में कोई बदलाव नहीं देखेंगे, बल्कि जीवनसाथी से पहले से ज्यादा दूरी बढ़ सकती है। जिन लोगों की कहीं रिश्ते की बात चल रही है, वो जल्दबाजी की जगह सोच-समझकर फैसला लें और सामने वाले व्यक्ति की बातों पर ध्यान दें।
विवाहित जातकों की लव लाइफ में स्टेबिलिटी न होने के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। एक तरफ जहां जीवनसाथी से झगड़ा होगा, वहीं दूसरी तरफ घरवालों के ताने सुनने पड़ेंगे।
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी, जिसके कारण निराशा का सामना करना पड़ेगा। जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही है, वो धैर्य रखें। उम्मीद है कि मंगल देव की कृपा से परिस्थिति में सुधार होगा और आप पॉजीटिव महसूस करेंगे।
सिंगल जातक यदि किसी दोस्त को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो इसके लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। विवाहित जातकों के सामने मुश्किल परिस्थितियां आ सकती हैं, जिनका शांति और समझदारी से सामना करें। खासकर जीवनसाथी पर भरोसा रखें और उनकी बातों को अहमियत दें।
हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, वो साथी की मदद से बेहतर इंसान बनेंगे। आप कुछ नई आदतों को अपनाएंगे, जिससे खुशी होगी और रिश्ते पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। विवाहित जोड़ों का दिन मंगल देव की कृपा से बुधवार को सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत पर चंद्र ने किया राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को लाभ होना पक्का
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।