हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan Shivaratri Upay: सावन शिवरात्रि की रात में करें ये 2 छोटे उपाय, दूर हो जाएगा क्लेश, कोर्ट के मुकदमों से मिलेगी मुक्ति

Sawan Shivaratri Upay: 11 अगस्त की सावन शिवरात्रि की रात के लिए यहां 2 आसान उपाय दिए गए हैं, जो शास्त्रोक्त हैं. मान्यता है कि इनसे घर का क्लेश और मानसिक परेशानी दूर करने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं, क्या हैं ये सावन शिवरात्रि के ये खास उपाय और जानिए उनका महत्व?

विज्ञापन

Sawan Shivaratri Upay: आज 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि है. सावन का यह दिन भोलेनाथ की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. अगर घर में रोज क्लेश हो रहा है, मन परेशान रहता है या कोर्ट-कचहरी का चक्कर खत्म नहीं हो रहा, तो आज की रात खास है. शिवपुराण और ज्योतिष की मान्यताओं के मुताबिक, इस रात किए गए कुछ आसान उपाय राहत दे सकते हैं. इसलिए आज की रात को मिस मत कीजिए. ऐसी रात फिर अगले साल ही आएगी. आइए जानते हैं, सावन शिवरात्रि का महत्व क्या है और ये खास उपाय क्या हैं?

सावन शिवरात्रि का महत्व

सावन शिवरात्रि साल की दूसरी बड़ी शिवरात्रि मानी जाती है. मान्यता है कि इसी रात भगवान शिव ने तांडव किया था. सावन वैसे भी महादेव को समर्पित महीना है. ऐसे में इस महीने की शिवरात्रि का महत्व और बढ़ जाता है. इस दिन की पूजा और उपाय को बेहद फलदायी माना जाता है. यही वजह है कि भोलेनाथ के भक्त इस दिन को खास मानते हैं. अगर मन में कोई परेशानी है, तो आज महादेव के सामने उसे जरूर रखें.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

गृह क्लेश दूर करने का उपाय

अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं, तो आज रात यह आसान उपाय कर सकते हैं. तांबे या पीतल के लोटे में साफ पानी लें. इसमें थोड़ा काला तिल और गंगाजल मिला दें. अब ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए यह जल शिवलिंग पर चढ़ाएं. मन में घर की शांति और आपसी प्यार की प्रार्थना करें. माना जाता है कि इससे घर का माहौल पॉजिटिव होता है. परिवार के बीच मनमुटाव कम करने में भी यह उपाय मददगार माना जाता है.

कोर्ट-कचहरी से मुक्ति का उपाय

अगर किसी केस को लेकर लंबे समय से टेंशन है, तो आज रात शिव मंदिर जाएं. शिवलिंग पर शमी के पत्ते या ताजे बेलपत्र चढ़ाएं. इसके बाद दीपक जलाएं. फिर महादेव के सामने अपनी परेशानी दिल से रखें. ‘महामृत्युंजय मंत्र’ या ‘ॐ नमः शिवाय’ का कम से कम एक माला यानी 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इससे मुश्किल समय में राहत मिलती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम की प्रार्थना की जा सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण

आज की रात साधारण नहीं!

ये उपाय छोटे हैं, लेकिन आस्था में इनका महत्व काफी बड़ा माना गया है. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि की रात बेहद खास होती है. आज भोलेनाथ के सामने अपने मन की बात खुलकर रखें. अपनी परेशानी बताएं. मन से प्रार्थना करें. अगर संभव हो, तो शिव मंदिर जाकर दर्शन जरूर करें. याद रखें, आज की शिवरात्रि फिर अगले साल आएगी. इसलिए इस खास मौके को यूं ही न जाने दें. महादेव पर भरोसा रखें और सच्चे मन से उनकी आराधना करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola