Sawan Shivaratri 2024: सावन शिवरात्रि पर करें ये 3 खास उपाय; दूर होंगी सब विपत्तियां, बरसेगा धन

Sawan Shivaratri 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने की शिवरात्रि के दिन महादेव शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं, सावन शिवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में…

Sawan Month First Monday LIVE

Sawan Month First Monday LIVE

Sawan Shivaratri 2024: हिन्दू धर्म में कृष्ण पक्ष की की प्रत्येक चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाया जाता है। इस तरह एक साल में कुल 12 शिवरात्रि आती हैं, जिसमें पवित्र सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। भगवन शिव के प्रिय महीने की शिवरात्रि एक खास अवसर है, जो हमें महादेव को शीघ्र प्रसन्न करने का एक विशेष मौका देता है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि भोलेनाथ और मां पार्वती पूजा और कुछ खास उपाय करने से आयु, बल, प्रतिष्ठा और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, सावन शिवरात्रि से जुड़े कुछ विशेष उपाय।

विज्ञापन

सावन शिवरात्रि के विशेष उपाय

बेलपत्र के उपाय

sawan ke upay, shivji ke upay, shivling, bhagwan shiv, jyotish tips, Shiv Puran ke Upay, Mahashivratri, Mahashivratri 2023, Shivji Ke Upay, bilva patra ke upay, somwar ke upay

विज्ञापन

शिवपूजा में बेलपत्र का बेहद महत्व है। यूं तो भगवान शिव एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन बेलपत्र चढ़ाने से बाबा भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है कि बेलपत्र के तीन पत्तों में सत, रज और तम गुण होते है। साथ ही, ये देवाधिदेव शिव के तीन नेत्रों के भी प्रतीक हैं। इन सभी के कर्ता-धर्ता और संचालक स्वयं महादेव हैं। इसलिए कहा जाता है कि बेलपत्र के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी रहती है। यदि घर में धन कमी बनी रहती है, तो सावन की शिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाए गए तीन बेलपत्र के पत्ते अपने घर ले आएं। उन पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिख कर अपन धन के स्थान या अपनी तिजोरी में रख दें। जल्द ही रुपयों-पैसों से जुडी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

गन्ने के रस के उपाय

shivji ke upay, mahashivratri 2023, mahashivratri, jyotish tips,

विज्ञापन

शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव का अभिषेक विभिन्न पदार्थों से किया जाता है। इनमें से एक है गन्ने का रस। गन्ने का रस भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है शिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवलिंग अभिषेक करने से धन में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। गन्ने के रस से अभिषेक करने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस उपाय पैसे की तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है और सोया भाग्य जाग जाता है। भगवान शिव शांति के देवता हैं। गन्ने के रस से अभिषेक करने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है।

पार्थिव शिवलिंग के उपाय

shivji ke upay, Bhagwan Shiv, Mahashivratri

विज्ञापन

भगवान शिव सभी दुखों का निवारण करने वाले भक्त कृपालु हैं। उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति आती है। यदि जीवन में बहुत सारे दुख हैं, तो सावन शिवरात्रि पर पार्थिव यानी मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद मंत्र जाप का अनुष्ठान करें। यह उपाय करने से व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से मन भी शांत हो जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ