Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। इस पवित्र माह में पड़ने वाले सभी सोमवार बेहद महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इन दिनों में भगवान शिव का पूजन बेहद फलदायी होता है। सावन 2025 में दूसरा सोमवार 21 जुलाई को पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा और कुछ खास उपाय करने से जीवन की सभी समस्याएं जैसे आर्थिक तंगी, वैवाहिक जीवन की परेशानियां, स्वास्थ्य समस्याएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार के लिए 5 शुभ उपाय, जो आपकी मनोकामनाएं पूरी करने में मदद करेंगे।
शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक
सावन के दूसरे सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और मिश्री) से अभिषेक करें। इसको अर्पित करने बाद प्रभु का गंगाजल से अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने, नौकरी में तरक्की और वैवाहिक जीवन में सुख लाने में मदद करता है।
बेलपत्र और सफेद चंदन करें अर्पित
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय हैं। सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाले बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर अर्पित करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही धतूरा, आक के फूल और भांग भी चढ़ाएं। यह उपाय स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक है। इसके साथ ही ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का जाप करेंगे तो फल दोगुना हो जाएगा।
जरूरतमंदों को दान
सावन के दूसरे सोमवार को किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दूध, दही, चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करें। इसके साथ ही थोड़ी दक्षिणा भी दें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन-संपदा में वृद्धि होती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं। अगर संभव हो तो इस दिन जरूरतमंदों को भोजन भी कराएं।
माता पार्वती को 16 शृंगार का सामान करें अर्पित
वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बढ़ाने के लिए सावन के दूसरे सोमवार को माता पार्वती की पूजा करें। माता पार्वती को 16 शृंगार की सामग्री जैसे सिंदूर, बिंदी, मेहंदी, और लाल चुनरी आदि चढ़ाएं। इसके बाद ‘ॐ उमायै नमः’ मंत्र का जाप करें। यह उपाय पति-पत्नी के बीच प्रेम को बढ़ाता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देता है। कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर के लिए यह उपाय कर सकती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
सावन के दूसरे सोमवार को संध्या समय घर के मुख्य द्वार पर देसी घी का दीपक जलाएं। इस दीपक को जलाने से पहले उसमें थोड़ा सा लाल चंदन मिलाएं। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। दीपक जलाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
ऐसे करें पूजन
सावन के दूसरे सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। शिव मंदिर जाएं या घर में शिवलिंग की स्थापना करें। गणेश जी और नौ ग्रहों का ध्यान कर पूजा शुरू करें। शिवलिंग पर गंगाजल, पंचामृत, और बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें। पूजा के बाद गरीबों को दान दें और प्रसाद वितरित करें।
सावन के दूसरे सोमवार का महत्व
सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है, क्योंकि इस दौरान समुद्र मंथन हुआ था और भगवान शिव ने विषपान कर नीलकंठ रूप धारण किया था। सावन के सोमवार पर व्रत और पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिस सावन में 5 सोमवार होते हैं, उसमें तीसरा और जिसमें 4 सोमवार होते हैं, उसमें दूसरा सोमवार महत्वपूर्ण होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन राशियों पर रहते हैं भोलेनाथ मेहरबान, हमेशा देते हैं साथ
संबंधित खबरें
चांद नहीं दिखा तो, कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
1 hr agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
2 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
4 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
19 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
22 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
23 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines