---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan ke Upay: सावन में आज ही घर लाएं ये 3 चीजें, संभाल नहीं पाएंगे इतना आएगा धन

Sawan ke Upay: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस पावन महीने में आप कुछ खास और शुभ चीजें अपने घर लाकर घर और जीवन की शुभता में वृद्धि कर सकते हैं। मान्यता है कि ये चीजें सौभाग्य और धन की आमद बढ़ाने में मददगार होती हैं।

---विज्ञापन---

Sawan ke Upay: मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोगों के पास धार्मिक कार्यों के लिए समय कम होता जा रहा है। वहीं, छोटे घरों में जगह की कमी से कुछ खास वस्तुओं को रखने के लिए जगह भी नहीं होती है। जानकारी के अभाव में भी लोगों को कई धार्मिक नियमों और वस्तुओं के महत्व के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। यहां बताए गई चीजों को आप सावन के पवित्र महीने में घर ला सकते हैं। कहते हैं, इससे घर में कभी धन की समस्या नहीं होती है।

यहां चर्चा पहले के समय में पूजा घर में शंख, कछुआ और बांसुरी जैसी धार्मिक महत्व की वस्तुओं को रखने और स्थापित करने की परंपरा की हो रही है। आजकल आधुनिक जीवनशैली के कारण लोग इन वस्तुओं को भूलते जा रहे हैं। आइए जानते हैं, इन वस्तुओं का धार्मिक महत्व क्या है और इन्हें घर के पूजा स्थान या मंदिर रखने से क्या लाभ होते हैं?

---विज्ञापन---

शंख

---विज्ञापन---

हिन्दू धर्म में शंख को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इसे बजाने से शंख में उत्पन्न होने वाली ध्वनि से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसे शाम के समय जरूर बजाना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, शंख से धन की देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का संबंध है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शंख को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में धन की आमद बढ़ती है।

कछुआ

---विज्ञापन---

सबसे पहली बात जो लोगों को समझनी जरूरी है, वह है कि कछुआ भगवान विष्णु का प्रतीक है। इसे फेंगशुई आइटम समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने कच्छप यानी कछुआ अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। हिन्दू ग्रंथों में कछुआ को दीर्घायु, स्थिरता और धैर्य का प्रतीक माना गया है। इसे घर में रखने से परिवार में धन लाभ होता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

---विज्ञापन---

बांसुरी

---विज्ञापन---

बांसुरी को हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण का प्रतीक माना गया है। इसकी मधुर ध्वनि न केवल मन को शांत करती है, बल्कि व्यक्ति को आध्यात्मिक जागरण के लिए भी प्रेरित करती है। धार्मिक दृष्टिकोण से, बांसुरी व्यक्ति के आंतरिक गुणों, संस्कार और शिक्षा व विद्या को बढ़ावा देती है और कलात्मक प्रतिभा को निखारती है। वहीं, बांसुरी को संपन्नता धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है। इसे घर में रखने से अपार धन लाभ होता है।

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2024 02:28 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola