---विज्ञापन---

Religion angle-right

दूध, दही से लेकर इन 5 चीजों को सावन में खाने से लगता है पाप! जानें क्या है धार्मिक मान्यता

Sawan 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन माह में पूजा-पाठ करने से हर एक व्यक्ति को मनोवांछित फल मिलता है। लेकिन इस दौरान कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। चलिए जानते हैं सावन मास में किन-किन चीजों को खाने की मनाही होती है।

---विज्ञापन---

Sawan 2024: सावन के महीने को बेहद पवित्र और खास माना जाता है। इस बार श्रावण मास यानी सावन का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो रहा है, जिसका समापन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 अगस्त 2024 को होगा। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ विधिपूर्वक देवी-देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा सावन के पवित्र महीने में कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। अगर व्यक्ति जाने अनजाने भी उन चीजों का सेवन कर लेता है, तो इससे उन्हें पाप लगता है। आइए जानते हैं वैदिक शास्त्रों में बताई गई उन पांच चीजों के बारे में, जिन्हें सावन के दौरान अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।

मांस-मदिरा का नहीं करना चाहिए सेवन

सावन के खास माह में प्याज, लहसुन, शराब, नशीले पदार्थ और मांसाहार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन सभी चीजों के सेवन से बॉडी में गर्मी पैदा होती है, जिससे व्यक्ति का मन पूजा-पाठ में नहीं लगता है और वो गलत चीजों की तरफ जल्दी आकर्षित होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सिंह संक्रांति पर सूर्य देव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, जानें सावन में कब मनेगा पर्व और महत्व?

veg or non veg

---विज्ञापन---

सावन में बैंगन खाने से भी बचना चाहिए

सावन के पवित्र महीने में बैंगन खाने की मनाही होती है। दरअसल, बारिश में बैंगन के अंदर कीड़े पड़ने लगते हैं, जिन्हें खाने से आपको जीव हिंसा का पाप लग सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों से बनानी चाहिए दूरी

स्वस्थ रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आवश्यक होता है, लेकिन पवित्र माह सावन में इन्हें खाने से बचना चाहिए। दरअसल, पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं। अगर जाने अनजाने में आप उनका सेवन कर लेते हैं, तो इससे आपको पाप लग सकता है।

---विज्ञापन---

सावन में नहीं पीना चाहिए कच्चा दूध

सावन में घास में बैक्टीरिया, वायरस और कीड़े ज्यादा पनपते हैं, जिन्हें गाय और भैंस खा लेते हैं, जिससे दूध दूषित हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में अगर आप कच्चा दूध पीते हैं, तो इससे आपको पाप लग सकता है।

दही का भी नहीं करना चाहिए सेवन

दही को दूध से ही बनाया जाता है। इसलिए इस दौरान दही का सेवन करने की मनाही होती है। इसके अलावा दही जल्दी खराब हो जाती है, जिसमें वायरस जल्दी जन्म लेते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको जीव हिंसा का पाप लग सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हनुमान जी की तस्वीर रखने की सही दिशा क्या? जानें क्या कहते हैं धीरेंद्र शास्त्री

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2024 01:58 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola