Sawan 2024 Somvar Vrat Niyam: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक सावन का पवित्र माह है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव की विशेषतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है। सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है। सावन सोमवार के दिन ज्यादातर महिलाएं व्रत रखती हैं। ऐसे में इस दौरान उन्हें कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नहीं तो उनकी कुछ गलतियों के कारण उनका व्रत खंडित हो सकता है। इसके अलावा शिव जी के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।
आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई महिलाओं की उन दो गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्यादातर औरतें सावन सोमवार व्रत के दिन करती हैं। इसी वजह से उन्हें उनकी पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है।
सावन में बाल धोने चाहिए या नहीं?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो महिलाएं सावन सोमवार का व्रत रखती हैं, उन्हें उस दिन बाल नहीं धोने चाहिए। बाल धोने से पूजा और व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है। वहीं जो महिलाएं व्रत नहीं रखती हैं, लेकिन सोमवार के दिन शिव जी और मां पार्वती की उपासना करती हैं, उन्हें भी बाल नहीं धोने चाहिए। इससे पाप लगता है।
ये भी पढ़ें- 2026 तक इन 5 राशियों की रहेगी मौज, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होंगे मालामाल!
किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए?
जो महिलाएं सावन में सोमवार के दिन व्रत रखती हैं, उन्हें नीले और काले रंग की साड़ी और सूट नहीं पहननी चाहिए। वहीं जो कुंवारी कन्याएं सावन सोमवार का व्रत रखती हैं, उन्हें इस दिन नीले और काले रंग की जीन्स और शर्ट पहनने से बचना चाहिए। इससे आपका व्रत खंडित हो सकता है।
शिव जी का प्रिय रंग कौन-सा है?
शिव जी को सफेद रंग अति प्रिय है। इसलिए सावन सोमवार व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय सफेद रंग के कपड़े धारण करना शुभ माना जाता है। सफेद रंग के अलावा सोमवार के दिन हरे और संतरी रंग के कपडे पहनना भी शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- सावन पर बने अद्भुत संयोग में 5 राशियां होंगी मालामाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 hr agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
16 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
20 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
23 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines