Sawan 2024: सावन मास के प्रत्येक दिन का अपना अलग महत्व होता है। श्रावण माह में भगवान शिव और शिवलिंग दोनों की पूजा करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन कर्मफल दाता की उपासना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से साधक की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हालांकि इस दिन कुछ काम करने की मनाही होती है। नहीं तो उन्हें शनि देव और भगवान शिव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं सावन में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन कौन-कौन सी चीजों को खरीदने की मनाही होती है।
काले तिल
शनिवार के दिन काले तिल खरीदना अशुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में आने वाले शनिवार के दिन काले तिल खरीदने से व्यक्ति को विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल अर्पित करना शुभ होता है। इसी वजह से इस दिन काले तिल खरीदना अशुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- आने वाले 36 दिन इन 5 राशियों के लिए रहेंगे भारी, आत्मा के कारक ग्रह की चाल बदलने से आएगा भूचाल!
लोहे का सामान
शनिवार के दिन लोहे से बने सामान खरीदने वर्जित होते हैं। ऐसा करने से आपको शनि देव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावन शनिवार के दिन लोहे के बर्तन, लोहे का सामना और कील आदि खरीदने से बचें।
तेल
सावन में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल, शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है। ऐसे में यदि आप इस दिन तेल खरीदकर घर लाते हैं, तो इससे आपको और आपके पूरे परिवारवालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
चमड़े का सामान
सावन में आने वाले शनिवार के दिन चमड़े से बनी चीजों को खरीदने की मनाही होती है। शनिवार गलती से भी चमड़े के जूते, बेल्ट और पर्स न खरीदें। नहीं तो आपको शनि देव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।
नुकीली चीजें
सावन में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन सुई, छुरी और कैंची आदि नुकीली चीजें खरीदना शुभ नहीं होता है। इससे घरवालों के बीच लड़ाई होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा रिश्तों में खटास आने लगती है।
नमक
शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। इससे व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ता है और उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।
ये भी पढ़ें- 15 नवंबर से पहले पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, शनि की उल्टी चाल से होंगे मालामाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
8 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
10 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
16 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines