---विज्ञापन---

ज्योतिष

15 नवंबर से पहले पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, शनि की उल्टी चाल से होंगे मालामाल!

Shani Vakri: साल 2024 में 30 जून से लेकर 15 नवंबर तक शनि देव कुंभ राशि में उल्टी चाल चलेंगे, जिसका नकारात्मक असर कई राशियों के जीवन पर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आने वाले कुछ दिनों में किन-किन राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

Shani Vakri 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि देव को दास्य वृत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्म के हिसाब से फल देते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय कर्मफल दाता शनि अपनी स्वराशि कुंभ में उल्टी चाल चल रहे हैं। एक माह पहले 30 जून को शनि ने कुंभ राशि में वक्री की थी, जिसमें वह 15 नवंबर 2024 तक रहेंगे। चलिए जानते हैं शनि की उल्टी चाल से किन-किन राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

मकर राशि

परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान मिल जाएग। माता को स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को हर काम में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कारोबारियों को आकस्मिक लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आने वाले 36 दिन इन 5 राशियों के लिए रहेंगे भारी, आत्मा के कारक ग्रह की चाल बदलने से आएगा भूचाल!

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

व्यापार में नई गतिविधियों को शुरू करने के लिए उपयुक्त समय है। फ्यूचर में लाभ होगा। खेल से जुड़े लोगों के प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क मधुर होंगे, जिसका फायदा भविष्य में आपको होगा। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिसके कारण ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों के कलीग से प्रोफेशनल रिश्ते गहरे होने की संभावना है। कारोबारियों की विदेश यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन खुशियों और मिठास से परिपूर्ण रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

15 नवंबर तक कर्क राशि के लोगों के ऊपर शनि देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण धन-धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग जिस काम के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

ऑफिस में कलीग से यदि आपका मनमुटाव चल रहा है, तो शाम तक सब कुछ सही हो जाएगा। जो लोग विदेशी कंपनी के साथ कारोबार करते हैं, उनकी कुंडली में शनि की मजबूत स्थिति है। इसलिए बिजनेस में अपार धन लाभ होने की संभावना अधिक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सपने में शिव जी के इस रूप के दर्शन अनहोनी का इशारा, मंदिर दिखे तो मिलेगी गुड न्यूज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 27, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola