सिंह संक्रांति पर सूर्य देव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, जानें सावन में कब मनेगा पर्व और महत्व?

Singh Sankranti: साल 2024 में 16 अगस्त को सिंह संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं सिंह संक्रांति क्यों मनाई जाती है और इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के अचूक उपायों के बारे में।

ravivar ke upay, surya dev

Singh Sankranti 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक संक्रांति का विशेष महत्व होता है। सूर्य देव जब किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उस समय उस राशि से संबंधित सूर्य की संक्रांति मनाई जाती है। इस बार सावन माह में भी सूर्य देवता राशि परिवर्तन करेंगे। सावन के शुभ माह में सिंह संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को सूर्य ग्रह का सिंह राशि में गोचर होगा, जिस दिन सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन विशेषतौर पर सूर्य देवता की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं सिंह संक्रांति के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

विज्ञापन

सिंह संक्रांति के अन्य नाम

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सिंह संक्रांति को देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। उत्तराखंड में सिंह संक्रांति को घी संक्रांति और ओल्गी संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं गढ़वाली धर्म से संबंधित लोग सिंह संक्रांति को घिया संक्रांति, घी-त्यार और कुमांऊ संक्रांति कहते हैं।

विज्ञापन

Surya Dev Arghya vidhi

विज्ञापन

सूर्य देवता को प्रसन्न करने के  उपाय

  • सिंह संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देवता की उपासना करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति को अपने पापों से छुटकारा मिलता है।
  • भगवान सूर्य की पूजा करने के बाद प्रात: काल उन्हें अर्घ्य भी दें। अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के लोटे में पानी, सिंदूर और एक लाल फूल मिलाएं। इस दौरान सूर्य मंत्र का तीन बार उच्चारण करें। सिंह संक्रांति के दिन सूर्य देवता की आराधना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • संक्रांति के दिन सूर्य देवता की पूजा करने के साथ-साथ भगवान विष्णु और नरसिंह देवता की भी आराधना करनी चाहिए। इससे आपको भय से मुक्ति मिलेगी।
  • सिंह संक्रांति के दिन पानी में घी डालकर नहाना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन घी का सेवन करना भी अच्छा माना जाता है। इससे कुंडली में राहु और केतु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
  • संक्रांति के खास दिन जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ होता है। इस दिन आप अनाज और वस्त्रों का जान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- शनि की वक्र दृष्टि से इस राशि के लोग बीमारियों से रहेंगे परेशान! जीवन में मचेगी उथल-पुथल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ