Swapna Shastra: रात की गहरी नींद में देखे गए सपने कई प्रकार के हो सकते हैं और स्वप्न शास्त्र के अनुसार, उनके अर्थ भी अलग-अलग होते हैं. इसी प्रकार का एक सपना है, सपने में खुद को वर्दी पहने देखना. इस प्रकार के सपनों की धमक जेहन में कई दिनों तक बनी रह सकती है. वहीं, इस शास्त्र के अनुसार भी इस प्रकार का सपना देखना कोई साधारण बात नहीं हैं. क्योंकि, यह सिर्फ एक पहरावा या फैशन नहीं है, बल्कि आने वाले समय का भी गुप्त संकेत देता है, जो करियर और मान-सम्मान से भी जुड़ा हो सकता है. आइए स्वप्न शास्त्र के हवाले से जानते हैं कि वर्दी वाला सपना शुभ होता है या अशुभ?
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba Samadhi: नीम करोली बाबा की समाधि कहां है, कैसे विलीन हुए ‘महाराज जी’? जानें गुप्त सच
खुद को पुलिस की वर्दी में देखना
जो लोग किसी सपने में खुद को पुलिस की वर्दी में देखते हैं, तो उनके लिए खुशखबरी यह है कि ऐसा सपना शुभ है. क्योंकि, इससे समाज में मान-सम्मान और रुतबा बढ़ने के संकेत मिलते हैं. साथ ही यह इशारा भी मिलता है, जीवन में डिसिप्लिन को बढ़ाएं क्योंकि कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद भी मिल सकती है.
खुद को आर्मी की वर्दी में देखना
आर्मी की वर्दी में खुद को देखना पुलिस की वर्दी में देखने से थोड़ा अलग है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह व्यक्ति की बेमिसाल करेज यानी साहस, अपने देश के प्रति जुनून और आने वाली मुश्किलों से लड़ने और जूझकर जीतने की क्षमता को दर्शाता है. यह सपना संकेत देता है कि आप विरोधियों को परास्त करेंगे.
यह भी पढ़ें: Temples of India: फल-फूल नहीं, इस मंदिर में देवी को चढ़ाए जाते हैं 5 पत्थर, जानें पूरी कहानी और इतिहास
नई साफ वर्दी पहने देखना
स्वप्न शास्त्र में खुद को नई और साफ वर्दी पहने देखना भी एक शुभ और सकारात्मक सपना है. यह जीवन में होने वाले पाज़िटिव चेंज को दर्शाता है, जैसे कि जॉब में प्रमोशन, कारोबार में बड़ी तरक्की, कोई नया पद या उपलब्धि पाना. इस प्रकार का सपना जीवन में आने वाले सुख का संकेत देता है, जैसे अपना मकान या गाड़ी आ सकती है.
गंदी फटी वर्दी पहनना
सपने में खुद को गंदी और फटी वर्दी पहने देखने का सपना अशुभ माना जाता है. यदि वर्दी अव्यवस्थित हो तो और भी उल्टा असर वाला होता है. यह होने वाले काम में हानि और इज्जत कम होने का संकेत देता है. प्रमोशन की जगह डिमोशन भी हो सकता है. यह मानसिक चिंता और बोझ की ओर भी इशारा करता है. जब वर्दी फिट नहीं आती है या पहनने में असहज होती है, तो यह वर्तमान भूमिकाओं से असंतुष्टि को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: अगर चीजें जगह पर न हों, दूसरों का भी जीना हराम कर देते हैं इन 3 राशियों के लोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
9 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
13 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
14 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
15 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
17 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines