Sapne Me Shadi Dekhna: ख्वाबों की दुनिया बड़ी अतरंगी होती है, जिसका हकीकत से न तो कोई लेना देना होता है और न ही उस ख्वाब से कोई उम्मीद की जा सकती है। मगर कई बार कोई सपना, सपना नहीं बल्कि हकीकत लगता है। जबकि, कुछ सपने तो ऐसे होते हैं, जो बड़े डरावने होते हैं और कुछ सपने तो ऐसे होते हैं, जिसे बड़े मजे से हम देखना पसंद करते हैं। अगर कोई उस वक्त नींद से उठा दे, तो सारा मूड ही खराब हो जाता है। हर किसी को सोते समय दिखने वाला सपना याद नहीं रहता है, लेकिन जिन्हें याद रहता है वो उस सपने का मतलब जानने के लिए परेशान हो जाते हैं।
स्वप्न शास्त्र (swapna shastra) की मानें तो हर सपने का एक अर्थ होता है। खासतौर पर सुबह के समय देखने वाले सपने का असर व्यक्ति के भविष्य पर पड़ता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखने वाली चीजों का अलग-अलग मतलब होता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में अपनी शादी, किसी और की शादी या बारात देखता है, तो इसका भी अलग अर्थ होता है। गाजे-बाजे, धूम-धड़ाके वाले सपने शुभ और अशुभ दोनों संकेत देते हैं। आइए सपने में शादी देखने पर क्या संकेत मिलता है? जानते हैं।
दोस्त या रिश्तेदार की शादी के सपने का मतलब?
अगर आपको अपने सपने में किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार की शादी होते हुए नजर आए तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका भी एक मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने से अशुभ संकेत मिलते हैं और आपको भविष्य में सावधान रहने की जरूरत है। दोस्त या फिर रिश्तेदार की शादी को सपने में देखने का मतलब है कि आगामी दिनों में आपके किसी जरूरी काम में बाधाएं आ सकती हैं।
सपने में किसी की बारात देखने का मतलब
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने बारात देखने का संकेत शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपको कामकाज में तरक्की मिलेगी। लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भविष्य में आपको कई अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। घर-परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा।
ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में इन 5 चीजों का दिखना होता है दुर्भाग्य के आगमन का संकेत
अपनी शादी होते सपने में देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में खुद की शादी को देखने के पीछे का संकेत अशुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आगामी दिनों में आप किसी बड़ी समस्या से घिर सकते हैं। साथ ही आपको सावधान रहने की भी जरूरत है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 hr agoLIVE: आपके शहर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? यहां जानिए
1 hr agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
2 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
3 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
6 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
7 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
8 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
23 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines