Sankat Mochan Hanuman Mandir: देश की राजधानी दिल्ली में घूमने-फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं। जहां लोग दोस्तों के अलावा परिवारवालों के साथ घूम सकते हैं। घूमने-फिरने के अलावा दिल्ली में अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित अनगिनत मंदिर भी हैं। दिल्ली में आपको साउथ इंडियन तर्ज पर बने मंदिर से लेकर जामा मस्जिद और बंगला साहिब गुरुद्वारा आदि देखने को मिल जाएंगे।
आज हम आपको दिल्ली में स्थित एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वास्तुकला तमिल शैली को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। ये मंदिर इतना भव्य है कि रोजाना यहां बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने के लिए आते हैं। चलिए जानते हैं संकट मोचन हनुमान मंदिर से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में।
संकट मोचन मंदिर कहां स्थित है?
दिल्ली के एयरोसिटी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था, जिसकी वास्तुकला तमिल शैली को ध्यान में रखते हुए की गई है। मंदिर के अंदर और बाहर दोनों जगह आपको दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल जाएगी। यहां तक कि मंदिर में मौजूद मूर्तियों में भी तमिल संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!
संकट मोचन मंदिर खुलने का समय
मंदिर में मुख्य रूप से हनुमान जी की उपासना होती है। हनुमान जी के अलावा यहां पर राधा-कृष्ण जी और शिव की भी तमिल शैली में पूजा होती है। मंदिर में रोजाना शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आरती की जाती है। हनुमान मंदिर रोजाना सुबह 6:30 बजे से लेकर दोपहर 11:30 बजे तक और शाम 5:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक खुलता है।
सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन कौन-सा है?
संकट मोचन हनुमान मंदिर के सबसे नजदीक एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से मंदिर तक आप पैदल आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अपने वाहन से भी आप मंदिर तक पहुंच आ सकते हैं। मंदिर के बाहर पार्किंग की भी व्यवस्था है।
ये भी पढ़ें- शनि दोष समेत साढ़े साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगा छुटकारा! प्रेमानंद महाराज ने बताया अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
1 hr agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
16 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
19 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
20 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
21 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
23 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines