---विज्ञापन---

Religion angle-right

Samudrik Shastra: महिलाओं का बायीं आंख फड़कना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

भारतीय संस्कृति में ज्योतिष शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र का विशेष स्थान है। ये दोनों शास्त्र व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेतों की व्याख्या करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र विशेष रूप से शरीर की बनावट, हावभाव और अंगों की गतिविधियों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलावों की जानकारी देता है। इन्हीं संकेतों में […]

---विज्ञापन---

भारतीय संस्कृति में ज्योतिष शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र का विशेष स्थान है। ये दोनों शास्त्र व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेतों की व्याख्या करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र विशेष रूप से शरीर की बनावट, हावभाव और अंगों की गतिविधियों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलावों की जानकारी देता है। इन्हीं संकेतों में से एक है आंख का फड़कना। आमतौर पर इसे सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया समझा जाता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसका गहरा अर्थ होता है। आइए जानते हैं, खासतौर पर महिलाओं की बायीं आंख का फड़कने का क्या तात्पर्य है?

महिलाओं की बायीं आंख फड़कना: शुभ या अशुभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी महिला की बायीं आंख फड़कती है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। यह आने वाले अच्छे समय की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में महिला के जीवन में किसी खुशखबरी के आने की संभावना प्रबल होती है। यह संकेत किसी बड़ी सफलता, आर्थिक उन्नति, नौकरी में तरक्की या व्यवसाय में लाभ का भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य

मिलते हैं ये संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी महिला की बायीं आंख फड़कती है , तो ये संभावनाएं बनती हैं:

---विज्ञापन---
  • आर्थिक तरक्की: बिजनेस या नौकरी में उन्नति के संकेत मिलते हैं।
  • पारिवारिक खुशियां: घर में विवाह तय होना, संतान का जन्म या कोई शुभ कार्य होने के संकेत।
  • समाज में मान-सम्मान: महिला को समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होने के योग बनते हैं।
  • मानसिक संतुलन: मानसिक रूप से स्थिरता और शांति का अनुभव भी हो सकता है।

महिलाओं को क्या करना चाहिए?

जब किसी महिला की बायीं आंख फड़के तो इसे शुभ अवसर मानते हुए कुछ धार्मिक उपाय किए जा सकते हैं:

  • दीपक जलाएं: घर के मंदिर में दीपक जलाएं और ईश्वर का ध्यान करें।
  • मां लक्ष्मी को भोग लगाएं: खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
  • भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें: शुभ कार्यों के देवता गणेश को दूर्वा यानी दूब घास चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें: धन और समृद्धि के स्वामी और जगतपालक देवता श्री हरि विष्णु को तुलसी अर्पण करें।

आपको बता दें, महिलाओं की बायीं आंख का फड़कना सामुद्रिक शास्त्र में शुभ संकेतों में गिना जाता है। यह भविष्य में आने वाले सकारात्मक बदलावों का प्रतीक हो सकता है। हालांकि, इसे अंधविश्वास की दृष्टि से नहीं बल्कि सांस्कृतिक मान्यता और संकेतों के रूप में देखना चाहिए। लेकिन, यदि यह फड़कना बार-बार हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की 10 अनमोल शिक्षाएं, इसे अपनाने से बदल जाती है जिंदगी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2025 08:14 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola