Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र भारत की प्राचीन विद्या है, जिसमें शरीर के अंगों की बनावट, रंग, रेखाएं और हरकतों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और भाग्य का अनुमान लगाया जाता है। इसमें अंगों के फड़कने या खुजली होने को भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया है। आमतौर पर खुजली को हम त्वचा की सामान्य प्रक्रिया मानते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र इसे केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि एक भविष्यसूचक संकेत मानता है। खासतौर पर जब ये खुजली पैर के तलवों में हो, तो इसका विश्लेषण करना जरूरी हो जाता है।
दाएं पैर में खुजली के मायने
अगर आपके दाएं पैर के तलवे में अचानक खुजली होने लगे, तो इसे शुभ संकेत माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार:
बाएं पैर में खुजली का मतलब
वहीं अगर बाएं पैर के तलवे में खुजली हो, तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। खासतौर पर:
- यह किसी वित्तीय नुकसान, यात्रा में रुकावट या निर्णयों में गलत कदम का सूचक हो सकता है।
- महिलाओं के लिए कुछ ग्रंथों में बायां पैर शुभ भी माना गया है, लेकिन फिर भी सतर्कता जरूरी है।
- अगर यह खुजली बार-बार हो रही है, तो कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोचें और परामर्श लें।
कब गंभीरता से लें पैर की खुजली?
जब खुजली बिना किसी मेडिकल कारण के बार-बार हो और जब कोई विशेष पैर (दायां या बायां) लगातार दिन में एक ही समय पर खुजलाए, तो सचेत हो जाना चाहिए। वहीं, जब खुजली के साथ कुछ नए बदलाव या घटनाएं जीवन में घट रही हों, तो इसे बिल्कुल नजरंदाज नहीं करना चाहिए।
नजरअंदाज न करें ये संकेत
सामुद्रिक शास्त्र की मान्यता है कि शरीर के संकेत हमारे जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अगर आपके पैरों में बिना कारण खुजली होती है, तो यह सिर्फ एक शारीरिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि आपके भविष्य की कोई दस्तक भी हो सकती है। खासकर दाएं पैर में खुजली को नजरअंदाज न करें। यह अचानक आने वाले धन या अवसर का इशारा हो सकता है। वहीं बाएं पैर में खुजली होने पर सावधानी बरतें, सोच-समझकर कदम उठाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।