Samudrik Shastra: किसी भी इंसान के बारे में राशि, मूलांक, जन्मतिथि, जन्मस्थान, रंग-रूप और बनावट के आधार पर काफी कुछ जान सकते हैं. इससे इंसान के भविष्य और उसके बारे में काफी कुछ पता चलता है. इंसान के बैठने का तरीका उसके बारे में काफी कुछ बताता है. किसी के कुर्सी पर बैठने के तरीके से आप पता कर सकते हैं कि, सामने वाला इंसान कैसा है. इस तरीके से आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के बारे में सीक्रेट जान सकते हैं. चलिए जानते हैं कि, कैसे सामुद्रिक शास्त्र में कुर्सी पर बैठने के तरीके से इंसान का स्वभाव जान सकते हैं.
कुर्सी पर बैठने के अंदाज से जाने स्वभाव
- बैठते समय घुटनों-एड़ियों और पैरों को सीधा रखना. अगर कोई इंसान पैरों, घुटनों और कमर को सीधा करके बैठता है तो इससे यह पता चलता है कि, वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है. ऐसे लोग अनुशासन का पालन करते हैं. यह जीवन में खूब तरक्की करते हैं.
- जो लोग पैरों को ऊपर से खुला रखकर और नीचे से एड़ियों को बंद करके बैठते हैं वह लोग मेहनत करने से बचते हैं. इन लोगों में एकाग्रता की कमी होती है और इन्हें बहुत अधिक काम करना पसंद नहीं होता है.
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: कैसा होता है माथे पर तिल होना? इसके पीछे छिपे हैं कई राज, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
- अगर कोई कुर्सी पर पैरों को क्रॉस करके बैठता है तो यह उसके शर्मीले स्वभाव को दिखाता है. इस तरीके से कोई आपके सामने बैठता है तो आप इससे जान सकते हैं कि, वह शर्मीले स्वभाव का है. यह लोग कोई भी विवादित काम करने से बचते हैं.
- कुर्सी बैठने पर कोई घुटनों को सटाकर रखता है और पंजों को खोलकर यानी दूर रखता है तो यह दर्शाता है कि, व्यक्ति के अंदर जिम्मेदारी का भाव नहीं है. ऐसे लोग आकर्षक होते हैं.
- पैरों को दूर रखकर और पंजों को जोड़कर बैठने वाले लोग आरामदायक जीवन जीना पसंद करते हैं. ऐसे लोग मेनहत करने पसंद नहीं करते हैं. यह लोग अपने आरामदायक स्वभाव के कारण जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर पाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
12 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
18 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
20 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines