Samudrik Shastra: कैसा होता है माथे पर तिल होना? इसके पीछे छिपे हैं कई राज, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Mole On Forehead Meaning: शरीर पर तिल होना सामान्य बात है. शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होना अलग-अलग इशारे करता है. माथे पर तिल का होना कैसा होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं. माथे पर किस जगह तिल होना क्या संकेत देता है इसके बारे में सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं?

Samudrik Shastra
विज्ञापन

Mole On Forehead Meaning as per Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल के बारे में कई बाते बताई गई हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर की बनावट, चेहरे पर तिल और विशेषताओं से काफी कुछ जान सकते हैं. यह सब व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य की ओर संकेत करते हैं. आज आपको बताएंगे कि, व्यक्ति के माथे पर तिल होना कैसा होता है. आमतौर पर माथे पर तिल होना सौभाग्य, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, माथे पर अलग-अलग जगह तिल होने का अलग-अलग मतलब होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

माथे पर तिल होने का मतलब (Mole On Forehead Meaning)

माथे पर दाहिनी तरफ तिल

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, माथे पर दाहिनी ओर यानी सीधी तरफ तिल होना बुद्धिमान होने का संकेत देता है. अगर किसी महिला के माथे पर दाईं तरफ तिल है तो यह धन और समृद्धि भरे जीवन का संकेत होता है. ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं और खूब धन कमाते हैं. यह साहसी, मेहनती और ईमानदार होते हैं.

माथे पर बाईं तरफ तिल होना

विज्ञापन

जिनके माथे पर बाईं तरफ यानी उल्टी साइड में तिल होता है ऐसे लोग शांत स्वभाव के होते हैं. यह लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं. इन लोगों को ब्रांडेड चीजों का शौक होता है. यह लोग पैसे कम बचाते हैं. इन्हें जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. हालांकि, इन्हें मेहनत का फल मिलता है.

माथे के बीच तिल होना

विज्ञापन

माथे के बीच में यानी भौंहों के बीच तिल होना भाग्यशाली होता है. माथे पर बीच तिल होने पर आपके ऊपर ईश्वर की पूरी कृपा रहती है. ऐसे लोगों को किसी की मदद की जरूरत नहीं होती है यह लोग अपना रास्ता खुद बनाते हैं. माथे के बीच तिल होने वाले को पारिवारिक सुख, दांपत्य सुख, भूमि सुख मिलता है. इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ