हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Samudrik Shastra: पैरों के तलवे में मौजूद निशानों से मिलते हैं राजयोग के संकेत, जान लें अपना भविष्य और भाग्य

Mark On Feet Sole: हथेलियों की रेखाओं से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जान सकते हैं. इसके अलावा पैरों की रेखाओं और निशान भी भविष्य से जुड़े संकेत देते हैं. चलिए आपको पैरों के तलवे के ऐसे निशान के बारे में बताते हैं जो व्यक्ति के जीवन में राजयोग का संकेत देते हैं.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हाथों की लकीरों से उसका भविष्य जान सकते हैं. इसके अलावा पैरों के तलवे के निशान और लकीरे भी उसके बारे में काफी कुछ बताती हैं. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, पैरों के तलवे में मौजूद निशान इंसान के जीवन में राजयोग के बारे में संकेत देते हैं. आप यहां जान सकते हैं कि, किस तरह से पैरों के तलवे के निशान और रेखाएं आपके लिए भाग्यशाली होती हैं. चलिए आपको पैरों के तलवे में मौजूद महत्वपूर्ण निशानों के बारे में बताते हैं.

पैरों के तलवे के निशान

धनुष और शंख का निशान

जिन लोगों के पैर में धनुष और शंख की तरह निशान होता है उनकी किस्मत कभी भी बदल सकती है. ऐसे लोग रातों-रात तरक्की कर सकते हैं. इन लोगों को छप्पर फाड़कर लाभ मिलता है.

विज्ञापन

चक्र का निशान

पैरों के तलवे में चक्र का निशान होना शुभ होता है. यह व्यक्ति की कुंडली में राजयोग होने का संकेत देता है. यह अपना जीवन सुख-सुविधाओं में बिताते हैं. इन लोगों के पास एक दिन आलीशान घर और बड़ी गाड़ी जरूर होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Joined Eyebrows Meaning: आपस में जुड़ी हुई आईब्रो होने से मिलते हैं अहम संकेत, जानें शुभ या अशुभ?

रथ का निशान

विज्ञापन

अगर पैर के तलवे में रथ का निशान है तो यह भाग्यशाली होने का संकेत देता है. इन लोगों को व्यापार में लाभ मिलता है और खूब धन कमाते हैं. इन्हें मेहनत से बड़ी सफलता मिलती है.

मछली और घोड़े का निशान

विज्ञापन

पैरों के तलवे में मछली और घोड़े का निशान होना भाग्यशाली होता है. ऐसे लोगों को खूब मान-सम्मान मिलता है. इन लोगों को नौकरी में ऊंचा पद मिलता है और धन कमाने में माहिर होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola