Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हाथों की लकीरों से उसका भविष्य जान सकते हैं. इसके अलावा पैरों के तलवे के निशान और लकीरे भी उसके बारे में काफी कुछ बताती हैं. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, पैरों के तलवे में मौजूद निशान इंसान के जीवन में राजयोग के बारे में संकेत देते हैं. आप यहां जान सकते हैं कि, किस तरह से पैरों के तलवे के निशान और रेखाएं आपके लिए भाग्यशाली होती हैं. चलिए आपको पैरों के तलवे में मौजूद महत्वपूर्ण निशानों के बारे में बताते हैं.
पैरों के तलवे के निशान
धनुष और शंख का निशान
जिन लोगों के पैर में धनुष और शंख की तरह निशान होता है उनकी किस्मत कभी भी बदल सकती है. ऐसे लोग रातों-रात तरक्की कर सकते हैं. इन लोगों को छप्पर फाड़कर लाभ मिलता है.
पैरों के तलवे में चक्र का निशान होना शुभ होता है. यह व्यक्ति की कुंडली में राजयोग होने का संकेत देता है. यह अपना जीवन सुख-सुविधाओं में बिताते हैं. इन लोगों के पास एक दिन आलीशान घर और बड़ी गाड़ी जरूर होती है.
अगर पैर के तलवे में रथ का निशान है तो यह भाग्यशाली होने का संकेत देता है. इन लोगों को व्यापार में लाभ मिलता है और खूब धन कमाते हैं. इन्हें मेहनत से बड़ी सफलता मिलती है.
पैरों के तलवे में मछली और घोड़े का निशान होना भाग्यशाली होता है. ऐसे लोगों को खूब मान-सम्मान मिलता है. इन लोगों को नौकरी में ऊंचा पद मिलता है और धन कमाने में माहिर होते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.