हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseSamudrik Shastra: इन 5 अंगों पर तिल वाली महिलाएं होती है सबसे भाग्यशाली, पति की बदल देती है किस्मत!

विज्ञापन

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि स्त्री हो या पुरुष उसके किसी न किसी अंग पर तिल अवश्य होता है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो इन तिलों को देखकर किसी भी मनुष्य के भविष्य के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। चलिए जानते हैं कि महिलाओं के किस अंग पर तिल होने को सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली माना जाता है।

माथे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वह आत्मविश्वास से भरी होती हैं और अपने जीवन में काफी सफल मानी जाती है।  माथे पर तिल वाली महिलाएं अपनी मेहनत से जीवन में सफलता हासिल करती हैं। ऐसी महिलाओं के जीवन में संपत्ति और सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।

गर्दन पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गर्दन पर तिल वाली महिलाएं धैर्यवान होने के साथ-साथ बुद्धि की भी धनी होती हैं। गर्दन पर तिल वाली महिलाएं न सिर्फ खुद के लिए बल्कि अपने परिवार के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। जिस पुरुष से ऐसी महिलाओं की शादी होती है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती।

विज्ञापन

आंख की पुतलियों पर तिल

अगर किसी महिला की आंख की बायीं या दाहिनी पुतली पर तिल है तो वो स्वभाव से बेहद शांत और बुद्धिमान होती है। ऐसी महिलाओं पर समाज आंख मूंदकर विश्वास करता है और इनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। विवाह के बाद भी ऐसी महिलाओं का ससुराल हमेशा सुखी-संपन्न रहता है। आंख की पुतलियों पर तिल वाली महिलाएं हर क्षेत्र में सफल होती हैं। आंख की पुतलियों पर तिल वाली महिलाओं को सबसे भाग्यशाली माना जाता है।

कंधे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो महिलाओं के कंधे पर तिल होना परिवार में धन की अधिकता को दर्शाता है। जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है वह अपना जीवन ऐशो-आराम से व्यतीत करती हैं। ऐसी महिलाओं की वाणी भी मधुर होती है। जो भी पुरुष ऐसी महिलाओं का पति बनता है वह भी धन-धान्य से पूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन

होंठ पर तिल

होंठ पर तिल वाली महिलाएं सुन्दर होने के साथ-साथ किस्मत वाली भी होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के होंठ के नीचे तिल होता है वह काफी मेहनती होती हैं। जबकि जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ऐसी महिलाओं का पति काफी धनवान होता है।

ये भी पढ़ें-Swapn Shastra: सपने में इस रूप दिखें पूर्वज, तो समझ जाएं आप करोड़पति बनने वाले हो!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola