गर्दन की लंबाई और बनावट से भी मिलते हैं भविष्य के अहम संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें लोगों के बारे में

Samudrik Shastra: हर एक व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है. जहां कुछ लोगों की गर्दन लंबी व मोटी होती है तो कुछ की छोटी व पतली होती है. अधिकतर लोग गर्दन की लंबाई और बनावट पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसका खास महत्व है. इससे व्यक्ति के स्वभाव से लेकर भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है.

Samudrik Shastra

Credit- Social Media

विज्ञापन

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसका एक हिस्सा सामुद्रिक शास्त्र भी है. सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के लक्षणों व शरीर की बनावट के आधार पर भविष्य के बारे में पता चलता है. साथ ही व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी जानकारी मिलती है. इसमें गर्दन की लंबाई और बनावट को भी अहम संकेत माना गया है. इससे किसी भी व्यक्ति की सेहत, बुद्धिमत्ता, करियर, आर्थिक स्थिति, व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में कुछ जरूरी बातें पता चल सकती हैं. चलिए जानते हैं किस तरह की गर्दन वाले व्यक्ति को भाग्यशाली व दुर्भाग्यशाली माना जाता है.

सफल लोगों की निशानी

सीधी और लंबी गर्दन होना अच्छा होता है. ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं देखी जाती है. ये लोग जो भी करियर चुनते हैं, उसमें सफलता हासिल करते हैं. इसके अलावा इन लोगों का स्वभाव काफी अच्छा होता है. ये लोग अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी और दिल से निभाते हैं.

Advertisment

ऐसी गर्दन वाले लोग होते हैं भाग्यशाली

जिन लोगों की गर्दन चौड़ी होती है, वो काफी मेहनती होते हैं. ऐसे लोगों के असफल होने की संभावना बहुत कम होती है. ये लोग अपने जीवन में पैसा और नाम दोनों कमाते हैं.

दयालु लोगों की निशानी

लचीली गर्दन वाले लोगों का स्वभाव काफी दयालु होता है. ये न तो झूठ बोलते हैं और न ही झूठ को बर्दाश्त करते हैं. हालांकि, इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है. ये अपनी मेहनत से पैसा कमाते हैं और जीवन में सफलता हासिल करते हैं.

विज्ञापन

इन लोगों को मिलता है धोखा

छोटी गर्दन वाले लोगों का स्वभाव विनम्र होता है. ये जल्दी से लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, जिस कारण इन्हें धोखा भी कई बार मिलता है. वहीं, जिन लोगों की गर्दन छोटी होने के साथ-साथ पतली होती है, वो काफी आलसी होते हैं. ये हर काम को कल पर टालते हैं, जिस कारण कभी भी इन्हें किसी काम में सफलता नहीं मिलती है. इसके अलावा पैसों की कमी के कारण भी जीवनभर ये लोग परेशान रहते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ