Sakat Chauth Upay 2026: सकट चौथ के पर्व को हिंदुओं के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है, जो कि भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य के लिए भगवान गणेश की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं. माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा-पाठ का लाभ जरूर मिलता है. पंचांग के मुताबिक, हर साल माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. इस बार 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है.
पूजा-पाठ के अलावा सकट चौथ के शुभ दिन कुछ विशेष उपायों से भी गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. चलिए जानते हैं सकट चौथ के दिन करने वाले सिद्ध उपायों के बारे में.
सकट चौथ के सिद्ध उपाय
- सकट चौथ के दिन शाम के समय अपने बच्चों के हाथ से तेल व गुड़ का दान कराएं. इससे न सिर्फ भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है बल्कि शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है. इसके अलावा लंबी उम्र का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.
- भगवान गणेश के अलावा सकट चौथ के शुभ दिन देवों के देव महादेव की पूजा करना भी शुभ होता है. खासकर, शिवलिंग पर जल अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और बच्चों की तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
- सकट चौथ के दिन शाम के समय गणेश जी की पूजा करें और उनकी मूर्ति के सामने घी का एक दीपक जलाएं. साथ ही कपूर जलाएं. इससे न सिर्फ आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि गणेश जी की विशेष कृपा से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी.
ये भी पढ़ें- Magh Month 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा माघ माह, शुक्र-सूर्य और मंगल-बुध करेंगे गोचर
सकट चौथ से जुड़े नियम
- सूर्योदय के बाद सोने से बचना चाहिए.
- स्नान किए बगैर भोजन नहीं करना चाहिए.
- काले रंग के कपड़े और इस रंग से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
- तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- नुकीली और लोहे से जुड़ी चीजों का दान करने से बचें.
- किसी का अपमान न करें.
- लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 hr agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
23 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines