Sakat Chauth ke Upay: हिन्दू धर्म में हर महीने की दोनों चतुर्थी तिथियां भगवान श्री गणेश को समर्पित की गई हैं। आज शुक्रवार 17 जनवरी, 2025 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन भगवान श्री गणेश के लंबोदर रूप की पूजा की जाती है। इसलिए इसे लंबोदर संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। सकट चोथ या लंबोदर संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर मांएं अपने बच्चे की सलामती के लिए इस व्रत को रखती हैं। वे अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सकट चौथ का व्रत करती हैं।
बता दें कि यह साल 2025 का पहला सकट चौथ है। इस दिन सच्चे मन और पूर्ण भक्ति भाव से विघ्ननाशक भगवान श्री गणेश की पूजा और आराधना करनी चाहिए। वहीं, आज के दिन साधक और भक्त लोग गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए सकट चौथ पर अनेक उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि सकट चौथ पर किए गए उपाय से मूषकपति गणनायक काफी खुश होते है और हर उचित और शुभ मनोकामना को अभीष्ट फल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं, सकट चौथ पर किए जाने वाले 5 ऐसे उपाय, गणेश जी कृपा से इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!
सकट चौथ के उपाय
1. किसी भी काम को पूरा करने या सफलता पाने के लिए पान के पत्ते में लौंग डालकर उसे लपेट लें यानी बीड़ा बनाएं और गणेश जी पूजा में उसे चढ़ाएं। उनके सामने दीया जलाकर रख दें। भगवान गणेश को गेंदे का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही प्रसाद में गुड़ और मोदक चढ़ाएं।
2. यदि आप अत्यधिक कष्ट में हैं, तो केले की पत्तियों में अक्षत और रोली लेकर त्रिकोण बनाएं और उसके सामने दीया जलाकर रख दें। अब पत्तों के बीच में मसूर दाल और लाल मिर्च आग में डालने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियां खत्म होती हैं।
3. सकट चौथ के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना करते समय भगवान गणेश के मंत्रों का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
4. रुके हुए कार्यों को पूरा करने और गणपति बप्पा की असीम कृपा पाने के लिए पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। ध्यान रखें कि दूर्वा को हमेशा भगवान गणेश के मस्तक पर चढ़ाएं। ऐसा करने से न केवल आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे, बल्कि दुख भी दूर हो जाएंगे।
5. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा के साथ तिल और तिलकुट अर्पित करने की परंपरा है। माना जाता है कि भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जीवन में किसी भी तरह की बाधाएं नहीं आती हैं।
ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
3 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
6 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines