---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sankashti Chaturthi: 2025 का पहला सकट चौथ आज, करें ये 5 उपाय; हर बाधा दूर करेंगे लंबोदर गणेश!

Sakat Chauth ke Upay: आज माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जिसे लंबोदर संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मांएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय करने से गणेश जी प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

Sakat Chauth ke Upay: हिन्दू धर्म में हर महीने की दोनों चतुर्थी तिथियां भगवान श्री गणेश को समर्पित की गई हैं। आज शुक्रवार 17 जनवरी, 2025 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन भगवान श्री गणेश के लंबोदर रूप की पूजा की जाती है। इसलिए इसे लंबोदर संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। सकट चोथ या लंबोदर संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर मांएं अपने बच्चे की सलामती के लिए इस व्रत को रखती हैं। वे अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सकट चौथ का व्रत करती हैं।

बता दें कि यह साल 2025 का पहला सकट चौथ है। इस दिन सच्चे मन और पूर्ण भक्ति भाव से विघ्ननाशक भगवान श्री गणेश की पूजा और आराधना करनी चाहिए। वहीं, आज के दिन साधक और भक्त लोग गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए सकट चौथ पर अनेक उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि सकट चौथ पर किए गए उपाय से मूषकपति गणनायक काफी खुश होते है और हर उचित और शुभ मनोकामना को अभीष्ट फल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं, सकट चौथ पर किए जाने वाले 5 ऐसे उपाय, गणेश जी कृपा से इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

सकट चौथ के उपाय

---विज्ञापन---

1. किसी भी काम को पूरा करने या सफलता पाने के लिए पान के पत्ते में लौंग डालकर उसे लपेट लें यानी बीड़ा बनाएं और गणेश जी पूजा में उसे चढ़ाएं। उनके सामने दीया जलाकर रख दें। भगवान गणेश को गेंदे का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही प्रसाद में गुड़ और मोदक चढ़ाएं।

2. यदि आप अत्यधिक कष्ट में हैं, तो केले की पत्तियों में अक्षत और रोली लेकर त्रिकोण बनाएं और उसके सामने दीया जलाकर रख दें। अब पत्तों के बीच में मसूर दाल और लाल मिर्च आग में डालने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियां खत्म होती हैं।

---विज्ञापन---

3. सकट चौथ के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना करते समय भगवान गणेश के मंत्रों का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

4. रुके हुए कार्यों को पूरा करने और गणपति बप्पा की असीम कृपा पाने के लिए पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। ध्यान रखें कि दूर्वा को हमेशा भगवान गणेश के मस्तक पर चढ़ाएं। ऐसा करने से न केवल आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे, बल्कि दुख भी दूर हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

5. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा के साथ तिल और तिलकुट अर्पित करने की परंपरा है। माना जाता है कि भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जीवन में किसी भी तरह की बाधाएं नहीं आती हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 17, 2025 07:11 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola