Ruby Gemstone Substitute: माणिक एक शक्तिशाली रत्न है, जिसे सूर्य ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए धारण किया जाता है. हालांकि, असली माणिक काफी महंगा आता है, जिसे हर व्यक्ति के लिए खरीदना आसान नहीं है. ऐसे में कुछ लोग माणिक रत्न के विकल्प तलाशते हैं, जिनसे उन्हें उतना ही लाभ हो जितना माणिक रत्न के धारण करने से होता है. दरअसल, रत्न शास्त्र में अधिकतर रत्नों के सब्स्टिट्यूट यानी विकल्पों के बारे में बताया गया है.
आज हम आपको माणिक रत्न यानी रूबी के 2 सब्स्टिट्यूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें धारण करने के कुछ समय बाद से ही आपको लाभ मिलना शुरू हो सकता है.
माणिक रत्न (रूबी) के सब्स्टिट्यूट
रेड गार्नेट:-
रत्न शास्त्र के अनुसार, रेड गार्नेट को माणिक का सब्स्टिट्यूट माना जाता है. ये गहरे लाल रंग का एक शक्तिशाली रत्न है, जिसकी कीमत माणिक से कम है. हालांकि, माणिक रत्न जितना लाभ आपको रेड गार्नेट से नहीं मिलेगा, लेकिन काफी समस्याएं दूर जरूर होंगी. खासकर, ये रत्न उन लोगों को पहनना चाहिए, जिनका जन्म जनवरी के महीने में हुआ है. इस रत्न को पहनने से साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है. साथ ही धन, प्रेम और अच्छा स्वास्थ्य आकर्षित होता है.
रेड स्पिनल:-
रेड स्पिनल को लाल स्पिनेल भी कहा जाता है, जो कि एक चमकदार और प्रभावशाली रत्न है. ये दिखने में माणिक जैसा लगता है, लेकिन रूबी से काफी अलग है. इसे माणिक का शक्तिशाली सब्स्टिट्यूट माना जाता है. इसे धारण करने के बाद व्यक्ति की शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बल मिलता है. साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. जिन लोगों का स्वास्थ्य हर समय खराब रहता है, आमतौप पर उन्हें रेड स्पिनल पहनने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे सेहत में काफी सुधार होता है.
ये भी पढ़ें- Identify Real Gemstones: क्या आपने भी पहन रखा है Ratna? जानें वो असली रत्न है या नकली पत्थर
माणिक रत्न और उसके सब्स्टिट्यूट की कीमत
- 2 रत्ती माणिक रत्न की कीमत करीब रुपये 3,000 से रुपये 10,000 तक है.
- 2 रत्ती रेड गार्नेट की कीमत करीब रुपये 2,000 से रुपये 5,000 तक है.
- 2 रत्ती रेड स्पिनल की कीमत लगभग रुपये 3,000 से 5,000 तक है.
बता दें कि ये कीमत अनुमानित हैं. इन रत्नों की वास्तविक कीमत बाजार की स्थिति पर भी निर्भर करती है.
ये भी पढ़ें- Ratna Shastra: शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए बेस्ट हैं ये 2 रत्न, धारण करते ही हो सकती है पैसों की बारिश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी रत्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
11 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
13 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
14 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
15 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
18 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines