रोटी कर देगी मालामाल, बस कर लें ये 5 ज्योतिषीय उपाय!

रोटी भोजन का महत्वपूर्ण अंग होती है। यह रोटी हमारी भूख मिटाने के साथ ही हमें मालामाल भी कर सकती है। ज्योतिष में रोटी के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से व्यक्ति मालामाल हो सकता है।

Roti ke upay
विज्ञापन

हिंदू धर्म में अन्न को बेहद ही पवित्र माना गया है। अन्न से बनी रोटी हमारी भूख मिटाती है। इस कारण रोटी हमारी लाइफ के लिए काफी आवश्यक है। ज्योतिष में रोटी से संबंधित कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपकी लाइफ बदल सकते हैं। जी हां, अगर आप रोटी को इसे सही तरीके से यूज करने से ग्रहों के नेगेटिव इफेक्ट्स कम हो सकते हैं, पॉजिटिव एनर्जी बढ़ सकती है, और लाइफ के ऑब्स्टेकल्स हट सकते हैं। अगर आप फाइनेंशियल या जॉब में प्रॉब्लम्स, फैमिली टेंशन्स से जूझ रहे हैं तो रोटी के ज्योतिषीय उपाय आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ज्योतिष में रोटी के कौन से उपाय बताए गए हैं।

धन बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

शुक्र ग्रह पैसा, लग्जरी, और रिलेशनशिप्स का कारक होता है। जबकि चंद्रमा माइंड और इमोशन्स को हैंडल करता है। अगर आप फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स या मेंटल स्ट्रेस से परेशान हैं, तो गाय को रोटी खिलाना बेस्ट उपाय है। हर शुक्रवार सुबह पहली रोटी गाय के लिए बनाएं। रोटी में थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाएं और गाय को खिलाएं। ये उपाय शुक्र और चंद्रमा को स्ट्रॉन्ग करता है, जिससे फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और मेंटल पीस मिलता है। ये उपाय 7 शुक्रवार तक लगातार करें।

Advertisment

मिटेगा केतु का अशुभ प्रभाव

केतु ग्रह स्पिरिचुअल ग्रोथ और सडन चेंजेस से जुड़ा है। अगर आपकी कुंडली में केतु वीक है या बार-बार लॉस हो रहा है, तो कुत्ते को रोटी खिलाना सबसे अच्छा उपाय है। हर शनिवार शाम को एक रोटी बनाएं, उस पर थोड़ा सरसों का तेल लगाएं और किसी काले कुत्ते को खिलाएं। ये उपाय केतु के नेगेटिव इफेक्ट्स को कंट्रोल करता है और लाइफ में स्टेबिलिटी लाता है। इस उपाय को 40 दिन तक रेगुलर करें।

चीटियों को रोटी का चूरा खिलाएं

राहु ग्रह कन्फ्यूजन, सडन गेन, और ऑब्स्टेकल्स का कारक है। अगर आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो चीटियों को रोटी का चूरा खिलाएं। हर बुधवार को रोटी का चूरा बनाएं और उसमें चीनी मिलाकर चीटियों के बिल के पास रख दें। यह उपाय 11 बुधवार तक करें। इससे राहु का नेगेटिव इंपैक्ट कम हो जाता है।

मछलियों को खिलाएं रोटी

अगर आप जॉब में ग्रोथ, बिजनेस में प्रॉफिट, या स्टडीज में सक्सेस चाहते हैं, तो मछलियों को रोटी खिलाना अच्छा उपाय है। हर गुरुवार को एक रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करें और किसी नदी, तालाब, या एक्वेरियम की मछलियों को खिलाएं। ये उपाय गुरु ग्रह को स्ट्रॉन्ग करता है और लाइफ में पॉजिटिव चेंजेस लाता है। यह उपाय 9 गुरुवार तक करें।

विज्ञापन

रोटी का करें दान

अगर आपकी मेहनत का रिजल्ट नहीं मिल रहा या शनि की साढ़े साती/ढैय्या चल रही है, तो जरूरतमंद को रोटी दान करें। हर शनिवार को 2 रोटियां बनाएं और किसी जरूरतमंद को दान करें। अगर हो सके तो उसको पूरा भोजन कराएं। ये उपाय शनि के नेगेटिव इफेक्ट्स को कंट्रोल करता है और मेहनत का फल दिलाता है। ये उपाय 7 शनिवार तक रेगुलर करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ